CM भगवंत मान ने अब इस विभाग के अफसरों को चंडीगढ़ तलब किया, देखिये कहां एक्शन की बारी

CM भगवंत मान ने अब इस विभाग के अफसरों को चंडीगढ़ तलब किया, देखिये कहां एक्शन की बारी

CM Bhagwant Mann meeting with Mining Department

CM Bhagwant Mann meeting with Mining Department

Punjab News : पंजाब में अब आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिसका नेतृत्व CM भगवंत मान कर रहे हैं| CM भगवंत मान ने साफतौर पर ये ऐलान कर दिया है कि अब राज्य में किसी भी तरह की भ्रष्टाचारी या लापरवाही नहीं चलेगी| सख्त एक्शन होगा| यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों में सीएम मान अलग-अलग विभागों के अफसरों को चंडीगढ़ तलब कर उनके साथ अहम बैठक कर चुके हैं और उन्हें खास निर्देश दिए हैं| ध्यान रहे कि, अभी हाल ही में सीएम मान ने पंजाब के सभी DC और SSP को चंडीगढ़ तलब किया था| और वहीं अब खबर है कि पंजाब के माइनिंग विभाग से जुड़े अफसरों को चंडीगढ़ तलब किया गया है|

यह पढ़ें - मोहाली-जीरकपुर में खुला घूम रहे हैं शेर-चीते? यह खबर पढ़ियेगा जरूर और नोट कर लें यह नंबर

रेत माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी...

बतादें कि, पंजाब में रेत माफियाओं का मसला बेहद ज्यादा गरमाया हुआ है| पिछली सरकार में सिद्धू इस मसले को जोरशोर से उठाते रहे हैं और वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी पंजाब की सत्ता में आने से पहले ये वादा किया था कि पंजाब में रेत माफियाओं और अलग-अलग माफियाओं पर लगाम लगेगी| अब देखना यह होगा कि सीएम भगवंत मान ने आज जो यह मीटिंग बुलाई है इसमें क्या एक्शन होता है? बतादें कि, यह मीटिंग चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में होगी। मीटिंग में माइनिंग मंत्री हरजोत बैंस भी मौजूद रहेंगे|

यह पढ़ें - Punjab: भगवंत मान सरकार का बड़ा पर चौंकाने वाला फैसला, पढ़िए बड़ी खबर

माइनिंग पर नई रणनीति लाएंगे....

इससे पहले माइनिंग मंत्री हरजोत बैंस माइनिंग का जायजा लेते नजर आये हैं| अवैध खनन पर बैंस का कहना है कि आप सरकार पंजाब में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए खनन नीतियों पर काम कर रही है| इसके लिए नई रणनीति बनाई जा रही है| जो जल्द ही देखने को मिलेगी| अब खनन से होने वाला राजस्व माफियाओं के बजाय सीधे पंजाब सरकार को जाएगा|

यह पढ़ें - Punjab में AAP नेता को गोली मारी गई, आयेदिन गोलीकांड से राज्य में फैली दहशत