Punjab: भगवंत मान सरकार का बड़ा पर चौंकाने वाला फैसला, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को लेकर पढ़िए बड़ी खबर

Punjab: भगवंत मान सरकार का बड़ा पर चौंकाने वाला फैसला, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को लेकर पढ़िए बड़ी खबर

Bhagwant Mann Government Decision on Contract Employees

Bhagwant Mann Government Decision on Contract Employees

Punjab News : पंजाब में भगवंत मान सरकार का बड़ा पर चौंकाने वाला फैसला सामने आया है| दरअसल, मान सरकार ने पंजाब में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की सर्विस सीमा को बढ़ाने का फैसला किया है| मान सरकार द्वारा इस बारे में बुधवार यानि आज फरमान जारी कर दिया गया| अब इसमें चौंकाने वाली बात ऐसी है कि मान सरकार ने सरकारी नौकरियां निकालने और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान हाल ही में किया था लेकिन न तो अबतक सरकारी नौकरियां निकलीं और न ही कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारियों को पक्का किया गया। अभी ये दोनों मुद्दे बस ऐलान में ही खोये हुए हैं| और अब इस प्रकार के फैसले से लगता है कि मान सरकार का सरकारी नौकरियां निकालने और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का करने का मन अभी बन नहीं रहा है|

25 हजार सरकारी नौकरियां निकलेंगी, 35 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के....

बतादें कि, कुछ ऐसा ही ऐलान सीएम भगवंत मान ने सबके सामने आकर किया था| अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं| पंजाब में सरकार बनने के बाद जब CM भगवंत मान ने पहली कैबिनेट बैठक की तो उसमें ये फैसला लिया गया कि पंजाब के अलग-अलग विभागों में 25 हजार सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी| वहीं, बाद में फिर कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे ग्रुप C और D के 35 हजार कर्मचारी पक्के करने का ऐलान किया गया| फिलहाल, अब देखना यह है कि इन दोनों मुद्दों पर मान सरकार कबतक कार्यवाही करती है?