मोहाली-जीरकपुर में खुला घूम रहे हैं शेर-चीते? यह खबर पढ़ियेगा जरूर और नोट कर लें यह नंबर

मोहाली-जीरकपुर में खुला घूम रहे हैं शेर-चीते? यह खबर पढ़ियेगा जरूर और नोट कर लें यह नंबर

Rumors of wild animals in Mohali-Zirakpur

Rumors of wild animals in Mohali-Zirakpur

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है| चौबीसो घंटे यहां कुछ न कुछ पोस्ट होता रहता है| कुछ अच्छा होता है तो कुछ गलत| इसीलिए हमें सोशल मीडिया को लेकर बेहद सतर्कता बरतनी चाहिए और सावधान रहना चाहिये| सोशल मीडिया की बातों पर कभी भी आंख मूंदकर विश्वास न करें| सोशल मीडिया पर अगर कुछ भी ऐसा वायरल हो रहा है जिससे आप चिंतित हैं तो आपसे गुजारिश है कि चिंता करने से पहले उसके बारे में विधिवक जांच-पड़ताल कर लें| फिर ही आगे कुछ सोचें या करें| खैर, इस कड़ी में इस समय खबर चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली जिले से है| जहां यह कहा जा रहा है कि यहां शेर-चीते-तेंदुए जैसे जंगली जानवर घूम रहे हैं|

दरअसल, सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि मोहाली के जीरकपुर स्थित छतबीड़ चिड़ियाघर (Chatbir Zoo) से शेर-चीते-तेंदुए जैसे जंगली जानवर भागकर बाहर आ गए हैं और अब वह खुला घूम रहे हैं| बतादें कि, सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारी से लोगों में हड़बड़ाहट पैदा हो रही है| जिसके बाद अब छतबीड़ चिड़ियाघर प्रशासन को इस बारे में अपनी तरफ से बयान जारी करना पड़ा है| छतबीड़ चिड़ियाघर प्रशासन ने साफ किया है कि कोई भी जानवर चिड़ियाघर से नहीं भागा है| यह एक अफवाह मात्र है| सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी दी जा रही है|

लोगों से अनुरोध ....

चिड़ियाघर प्रशासन ने अनुरोध किया है कि अगर किसी के पास ऐसी कोई जानकारी आती है तो वो उसे आगे शेयर न करें| छतबीड़ प्रशासन ने कहा कि जो भी वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे हैं वो पुराने वीडियो हैं जो कि देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के भी हैं| छतबीर चिड़ियाघर का प्रशासन यह बताना चाहता है कि छतबीर चिड़ियाघर के सभी जानवरों को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, भारत सरकार के निर्देशों और निर्देशों के अनुसार बहुत सावधानी से और आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से संभाला जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर रोजाना नजर रखी जा रही है|

नोट कर लें यह नंबर...

छतबीड़ प्रशासन ने कहा कि छतबीर चिड़ियाघर उत्तर भारत और पंजाब में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और तथ्यों को जाने बिना जानबूझकर इसका नाम खराब करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि आम जनता किसी भी संदेह को दूर करने के लिए छतबीर चिड़ियाघर के हेल्पलाइन नंबर 6239526008 पर संपर्क कर सकती है|