Punjab में AAP नेता को गोली मारी गई, आयेदिन गोलीकांड से राज्य में फैली दहशत

Punjab में AAP नेता को गोली मारी गई, आयेदिन गोलीकांड से राज्य में फैली दहशत

AAP leader shot in Punjab

AAP leader shot in Punjab

Punjab Crime News : पंजाब में अपराध का सिलसिला अब लोगों में खौफ पैदा कर रहा है| राज्य में आयेदिन गोलीकांड-मर्डर से राज्य में दहशत फैलने लगी है| फिलहाल, पंजाब में गोलीकांड का एक और मामला सामने आया है| बताया जाता है कि फगवाड़ा में बाइक सवार दो लोगों ने एक शख्स पर गोलीबारी की है और मौके से फरार होने में कामयाब रहे हैं| इधर, शख्स गोली लगने से बुरी तरह से घायल हो गया है| जिसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है|

मिली जानकारी के अनुसार, घायल शख्स का नाम विपन कुमार है जो कि आम आदमी पार्टी का नेता है| विपन अपने मोटरसाइकिल पर किसी काम के लिए जा रहा था तभी बीच रास्ते मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उस पर गोली चलाई और फ़रार हो गए। बरहाल, इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और आगे की बनती कार्रवाई को अंजाम दे रही है| इस खबर से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल सकी है|