CM Bhagwant Mann Announced Film City in Punjab

मैं मुख्यमंत्री नहीं, दुख मंत्री हूं; पंजाब के CM भगवंत मान का एक और बड़ा ऐलान, देखें अब क्या करने जा रहे?

CM Bhagwant Mann Announced Film City in Punjab

CM Bhagwant Mann Announced Film City in Punjab

CM Bhagwant Mann Announced Film City in Punjab: एक ओर जहां सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने में लगे हैं तो वहीं अब सीएम भगवंत मान भी पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी बनाएंगे। सीएम मान ने मुंबई जाकर इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। दरअसल, सीएम मान ने अपने मुंबई दौरे के दौरान यह ऐलान किया है कि, पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी बनेगी।

यह पढ़ें- सुनील शेट्टी की CM योगी आदित्‍यनाथ से गुहार; हमें इस चीज से बचा लीजिए, आप ही ये कर सकते हैं VIDEO

बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों से कहा- पंजाब आइए

सीएम मान ने कहा कि, पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है और इसीलिए वह मुंबई की दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों से यह कहना चाहेंगे कि वे पंजाब में अपने फिल्म प्रोडक्शन हाउस जरूर बनाएं। सीएम मान ने कहा कि, पंजाब फिल्म इंडस्ट्री यानि पॉलीवुड भी एक बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। वह पॉलीवुड और बॉलीवुड को एक साथ काम करते देखना चाहते हैं।

मैं मुख्यमंत्री नहीं, दुख मंत्री हूं- सीएम मान

इधर, इस दौरान सीएम मान ने अपने आप को मुख्यमंत्री की जगह दुख मंत्री भी कहा। सीएम मान ने कहा कि, वह मुख्यमंत्री नहीं हैं बल्कि दुख मंत्री हैं. क्योंकि एक मुख्यमंत्री का यह कर्तव्य हैं कि वह लोगों के दुख सुने और उन्हें दूर करे। इसलिए एक मुख्यमंत्री को असल में दुख मंत्री होना चाहिए। बतादें कि, यह पहली बार नहीं हैं कि जब सीएम मान ने मुख्यमंत्री को दुख मंत्री कहा हो। वह पहले भी ऐसा कह चुके हैं।

यह पढ़ें- वाह रे भगवान, तेरी माया भी कमाल है; पंजाब में 88 साल का व्यक्ति अचानक करोड़पति हुआ, 5 करोड़ की लॉटरी लगी, चंडीगढ़ के नजदीक से ली थी