Punjab 88 Years Man Win 5 Crore Lottery

वाह रे भगवान, तेरी माया भी कमाल है; पंजाब में 88 साल का व्यक्ति अचानक करोड़पति हुआ, 5 करोड़ की लॉटरी लगी, चंडीगढ़ के नजदीक से ली थी

Punjab 88 Years Man Win 5 Crore Lottery

Punjab 88 Years Man Win 5 Crore Lottery

Punjab 88 Years Man Win 5 Crore Lottery: कहते हैं कि, भगवान जब किसी इंसान को दुनिया में भेजता है तो उसकी किस्मत पहले ही लिख देता है। इंसान की जिंदगी में उसकी किस्मत कदम-कदम पर अपना अहम रोल अदा करती है। यही किस्मत कभी इंसान की स्थिति बिगाड़ देती है तो कभी यही किस्मत कुछ ऐसा भी कमाल करती है कि जिसकी इंसान ने उम्मीद तक नहीं की होती। पंजाब में 88 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। बुजुर्ग व्यक्ति का नाम द्वारका दास है। द्वारका दास अचानक करोड़पति हो गए हैं। उनकी 5 करोड़ की लॉटरी लगी है। जिसके बाद द्वारका दास और उनके परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

5 करोड़ की लॉटरी जीत क्या बोले द्वारका दास?

बतादें कि, द्वारका दास पंजाब के मोहाली जिले स्थित डेराबस्सी के रहने वाले हैं। 5 करोड़ की लॉटरी जीतने पर द्वारका दास ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा खुशी महसूस कर रहा हूं। मैं पिछले 35-40 सालों से लॉटरी खरीद रहा था। लेकिन भगवान ने अब चमत्कार कर दिया और पल में मेरी किस्मत बदल दी। भगवान का धन्यवाद है। द्वारका दास ने कहा कि, मैं जीत की रकम अपने दोनों बेटों और अपने 'डेरा' में बांट दूंगा। दरअसल, द्वारका दास एक महंत हैं।

पोते से मंगाई लॉटरी, चंडीगढ़ के नजदीक से ली

द्वारका दास के बेटे नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि, उनके पिता ने मकर संक्रांति और लोहड़ी बंपर लॉटरी टिकट खरीदी थी। उन्होनें टिकट लाने के लिए अपने पोते को पैसे दिए थे। जहां पोते ने चंडीगढ़ के नजदीक जीरकपुर से लोकेश लॉटरी की दुकान से 500 रूपए का टिकट खरीदा और घर लाकर अपने दादा को दे दिया। नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि, लॉटरी लगने की जैसी उम्मीद सभी करते हैं वैसे हम भी कर रहे थे लेकिन हमें यह नहीं मालूम था कि हमारी लॉटरी लग जाएगी और वो भी फर्स्ट प्राइज 5 करोड़ की।

द्वारका दास के बेटे नरेंद्र कुमार शर्मा लॉटरी दिखाते हुए

Punjab 88 Years Man Win 5 Crore Lottery
Punjab 88 Years Man Win 5 Crore Lottery

पंजाब लॉटरी निदेशक ने क्या कहा?

डेराबस्सी के द्वारका दास की 5 करोड़ की लॉटरी लगने पर पंजाब लॉटरी सहायक निदेशक करम सिंह ने बताया कि, रकम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। द्वारका दास से संबंधित दस्तावेज लिए जा रहे हैं। 5 करोड़ में 30 प्रतिशत टैक्स काटकर बाकि रकम द्वारका दास को दी जाएगी। बतादें कि, पंजाब राज्य लोहड़ी/ मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2023 का रिजल्ट 16 जनवरी शाम 6 बजे घोषित हुआ था.

देखिए पंजाब राज्य लोहड़ी/मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2023 रिजल्ट

Punjab State Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2023
Punjab State Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2023