Chandigarh CBI ASP House Theft News

चंडीगढ़ में ASP के घर चोरी; चोरों ने बेझिझक खंगाला घर, घटना के बाद आराम से फरार हो गए

Chandigarh CBI ASP House Theft News

Chandigarh CBI ASP House Theft News

Chandigarh CBI ASP House Theft News: चंडीगढ़ में एक तरफ जहां जानलेवा हमले देखने को मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ चोरों का बेखौपपन भी खूब हैरान कर रहा है। लगता है कि, चोरों में पुलिस के खौफ से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। और पुलिस तो छोड़ो। चोर अब सीबीआई पर भी हाथ डाल रहे हैं।

दरअसल, चंडीगढ़ में सीबीआई की एक महिला एएसपी के घर चोरी की घटना हुई है। महिला एएसपी के सेक्टर-22 स्थित घर में चोरों ने धावा बोला और बेझिझक घर खंगालते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल, चोरी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पूक्षताक्ष के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

यह पढ़ें- चंडीगढ़ में वारदात; 10वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला, स्कूल के बाहर ही युवकों ने घेरा

महिला एएसपी आउट ऑफ स्टेशन

मिली जानकारी के अनुसार, महिला एएसपी के घर चोरी की घटना उनकी गैर मौजूदगी में हुई है। महिला एएसपी आउट ऑफ स्टेशन हैं। बताया जाता है कि, 25 जनवरी से वह कहीं बाहर गई हुईं हैं। बताते हैं कि, आसपास के लोगों ने महिला एएसपी के घर के दरवाजे खुले हुए देखे। पहले लगा कि, शायद महिला एएसपी आ गई होंगी लेकिन बाद में पता चला कि वह अभी नहीं आईं हैं। यानि घर में चोर घुसे हैं। बताते हैं कि, इसके बाद तत्काल महिला एएसपी को इसकी जानकारी दी गई और साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर

बताया जाता है कि, मामले की सूचना पाते ही थाना 17 पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने महिला एएसपी के घर पर छानबीन की। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस का कहना है कि सीबीआई की एएसपी आउट ऑफ स्टेशन हैं। उनके आने के बाद ही घर से चोरी हुए सामान की जानकारी हो पाएगी। फिलहाल घटना की तफ्तीश जारी है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी