आज होगा हिमाचल की सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, सात मंत्री ले सकते हैं शपथ, तैयारियां शुरू

आज होगा हिमाचल की सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, सात मंत्री ले सकते हैं शपथ, तैयारियां शुरू

Himachal Cabinet Expansion

Himachal Cabinet Expansion

Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार(Cabinet Expansion) होगा। रविवार सुबह करीब पांच से सात मंत्रियों को राजभवन शिमला(Raj Bhavan Shimla) में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। राजभवन सचिवालय(Raj Bhavan Secretariat) ने शपथ समारोह(oath ceremony) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह(Oath taking ceremony) 8 जनवरी सुबह 10:00 बजे राजभवन में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार शाम को दिल्ली के दो दिवसीय दौरे से शिमला लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान को मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों की सूचना दे दी गई है। उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू के शिमला पहुंचते ही राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस के सभी विधायक भी धर्मशाला से शिमला पहुंच गए हैं। कांगड़ा से चंद्र कुमार, सोलन से धनीराम शांडिल, सिरमौर से हर्षवर्द्धन चौहान, शिमला से रोहित ठाकुर और किन्नौर से जगत सिंह नेगी, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है।

यह पढ़ें: 

हिमाचल में सैलानियों की हुई बल्ले बल्ले, होटलों में 20% डिस्काउंट

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों का सहारा बनी हिमाचल सरकार  

मंडी के 5 खिलाडियो का राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए चयन