जेपी नड्डा को CJP का ज्ञापन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें

1000266260

CJP submits memorandum to JP Nadda

नई दिल्ली। CJP submits memorandum to JP Naddaकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने तीन मांगें रखी हैं। CJP ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए आरोप लगाया है कि वे NEET 2026 पेपर लीक समेत कई परीक्षाओं को सफलतापूर्वक कराने में विफल रहे हैं। वहीं सरकार ने सीजेपी से धरना खत्म करने को कहा है।

ज्ञापन में CJP ने बताया कि 6 जून से शुरू हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की सीरीज में 20 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। इसमें सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। 28 जून से वांगचुक ने भूख हड़ताल शुरू कर दी, जो आज 20 जुलाई तक जारी है।

CJP ने NEET 2026 पेपर लीक को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के अनुसार इस लीक के कारण 21 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। इसके अलावा CBSE 12वीं की पोर्टल समस्याएं और CUET परीक्षा में देरी जैसी घटनाओं के बावजूद शिक्षा मंत्री की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जो उनकी अक्षमता को दर्शाता है। 

CJP की प्रमुख मांगें:

  1. सोनम वांगचुक की बिना किसी प्रतिबंध के रिहाई
  2. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा/बर्खास्तगी
  3. NEET 2026 पेपर लीक में आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा

अभी तक कोई पक्का वादा नहीं: सौरव दास

सौरव दास ने कहा, 'आशुतोष रंका और मैं दोपहर 12 बजे से जे.पी. नड्डा के घर पर हैं। हमने अपनी मांगें बता दी हैं, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा या उन्हें पद से हटाना शामिल है। मंत्री जी ने भरोसा दिलाया है कि वे इस मामले पर सही स्तर पर बातचीत करेंगे। हालांकि, अभी तक कोई पक्का वादा नहीं किया गया है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी चैन से नहीं बैठेंगे।