बच्चों के विवाद में जेठ ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

बच्चों के विवाद में जेठ ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

महिला को मारी गोली

महिला को मारी गोली

Woman Shot in Agra: आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सौठना में एक जेठ ने छोटे भाई की बहू को गोली मार दी। जिससे बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों को जब घटना की सूचना मिली तो महिला को घायल अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में जेठ ने महिला को गोली मारी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

थाना जगदीशपुर क्षेत्र के सौठना की रहने वाली सोनम पत्नी राजकुमार उम्र 29 वर्ष के बुआ के लड़के श्याम सुंदर ने बताया कि सोनम का जेठ गोपाल लंबे समय से दबंगई दिखाता आ रहा है। उनकी बहन को परेशान करता है। पहले कई बार गोपाल ने उनकी बहन सोनम को धमकाया है और एक बार उसके ऊपर अवैध हथियार भी तान दिया था। लेकिन उस समय सोनम ने कोई शिकायत नहीं की जिससे गोपाल के हौसले और बुलंद हो गए।

बच्चों में खेलने को लेकर हुआ था विवाद (There was a dispute about playing among children)

रविवार दोपहर में सोनम के बच्चे और गोपाल के बच्चों में खेलने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सोनम का जेठ गोपाल घर से अवैध हथियार निकाल कर लाया। और उसने मेरी बहन के ऊपर तीन राउंड फायर कर दिए। दो राउंड फायर मिस होने के चलते तीसरी गोली मेरे बहन की पीठ में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमें जब सूचना मिली तो क्षेत्रीय लोगों की मदद से हमने अपनी बहन को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

श्याम सुंदर का कहना है कि लंबे समय से सोनम का जेठ गोपाल उसे परेशान कर रहा है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और जेल भी जा चुका है। कभी किसी बात को लेकर तो कभी कोई और मामला बनाकर उन्हें धमकाता है और दबंगई दिखाता है। पिछली बार भी उसने सोनम को मारने की कोशिश की थी।

आरोपी जेठ गिरफ्तार (Accused brother-in-law arrested)

क्षेत्राधिकारी लोहा मंडी गिरीश कुमार का कहना है कि जेठ और भाई की बहू के बीच बच्चों के खेलने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें जेठ द्वारा महिला को गोली मारने की जानकारी मिली है। महिला का एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति सामान्य है। वहीं आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह पढ़ें:

यमुना में नहाने गए मामा - भांजे समेत चार डूबे, दो को किया रेस्क्यू

हिस्ट्रीशीटर शेखर चौधरी और ब्रजेश की 29 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Ghaziabad News: किशोरी को शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज