Akhilesh Yadav Tea Statement on UP Police: हम चाय नहीं पिएंगे, जहर दे दोगे... यूपी पुलिस पर अखिलेश यादव का बयान

हम चाय नहीं पिएंगे, जहर दे दोगे... VIDEO; SP सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान से UP Police के अफसर सन्न, लखनऊ मुख्यालय पहुंचे थे

Akhilesh Yadav Tea Statement on UP Police

Akhilesh Yadav Tea Statement on UP Police

Akhilesh Yadav Tea Statement on UP Police: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक बयान की इस वक्त जबरदस्त चर्चा हो रही है। अखिलेश के इस बयान से यूपी पुलिस के अफसर भी सन्न रह गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिलेश यादव अपने एक सोशल मीडिया कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे हुए थे। अखिलेश जब यहां पहुंचे तो उन्हें चाय का ऑफर दिया गया लेकिन उन्होंने पुलिस की चाय लेने से इंकार तो किया ही साथ ही एक ऐसा बयान भी दे दिया। जो चौंका देने वाला था।

यह पढ़ें- जो दुश्मन न करे, पत्नी ने वो काम किया है; ये पुलिसवाला हो गया बेइज्जत, Whatsapp खोलते ही आंखें फटी की फटी रह गईं

अखिलेश यादव ने कहा- हम यहां की चाय नहीं पिएंगे। बाहर की चाय पिएंगे। बाहर से मंगा लेंगे। हम यहां की चाय नहीं पी सकते हैं, जहर दे दोगे तब... हमें भरोसा नहीं है। सच में हमें भरोसा नहीं है। अखिलेश ने कहा, हम बाहर से मंगा लेते हैं, आप अपनी चाय पीजिए, हम अपनी पिएंगे। बतादें कि, इस दौरान अखिलेश अपने एक कार्यकर्ता से बाहर से चाय लाने को कहते रहे। फिलहाल, अखिलश के इस प्रकार के बयान से यूपी पुलिस की नियत पर बड़े सवाल उठ गए हैं। अखिलेश के बयान से यह सन्देश जा रहा है कि यूपी पुलिस भरोसे के काबिल नहीं है।

यह पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस समर्थकों का बिना कपड़ों के डांस, VIDEO; कड़क ठंड और घने कोहरे में हुए अर्धनग्न, भारत जोड़ो यात्रा का जोश

अखिलेश यादव का वीडियो

सपा के सोशल मीडिया कार्यकर्ता की गिरफ्तारी क्यों?

बताया जाता है कि, सपा के जिस सोशल मीडिया कार्यकर्ता की गिरफ्तारी हुई है। उसका नाम मनीष जगन अग्रवाल है। मनीष को लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। सपा के कार्यकर्ता मनीष पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले दर्ज हुए हैं। फिलहाल, सपा ने मनीष की गिरफ्तारी को निंदनीय और शर्मनाक बताया है। मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी का गुस्सा फूट पड़ा है। पार्टी के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।