Bharat Jodo Yatra in Haryana: हरियाणा में कांग्रेस समर्थकों का बिना कपड़ों के डांस, VIDEO

हरियाणा में कांग्रेस समर्थकों का बिना कपड़ों के डांस, VIDEO; कड़क ठंड और घने कोहरे में हुए अर्धनग्न, भारत जोड़ो यात्रा का जोश

Bharat Jodo Yatra in Haryana

Bharat Jodo Yatra in Haryana

Bharat Jodo Yatra in Haryana: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' इस वक्त हरियाणा में है। हरियाणा में 'भारत जोड़ो यात्रा' का यह दूसरा चरण है. आज यात्रा की शुरूआत रविवार सुबह तड़के तरावड़ी से हुई। कड़क ठंड और घने कोहरे के बीच राहुल गांधी पैदल सड़कों पर निकल पड़े। इस दौरान उनके साथ KC वेणुगोपाल, भूपेन्द्र हुड्‌डा, कुमारी सैलजा व दीपेन्द्र हुड्‌डा सहित पार्टी के और तमाम नेता मौजूद रहे। इसके अलावा लोगों की भारी भीड़ भी राहुल के साथ पैदल चलते हुए देखी गई। भीड़ में उत्साह ऐसा था कि कांग्रेस समर्थकों ने कड़क ठंड और घने कोहरे की परवाह न करते हुए बिना कपड़ों के डांस तक किया। भारत जोड़ो यात्रा के जोश में कांग्रेस समर्थक अर्धनग्न होकर डांस करते नजर आए।

यह पढ़ें- मंच पर राहुल गांधी की प्यारी सी मस्ती, VIDEO; बहन प्रियंका गांधी को दुलारते रहे, कभी सीने से लगाते, कभी Kiss करते तो कभी बाल सहलाते

वीडियो देखिए(एएनआई के हवाले से)