डेराबस्सी में 37 साल बाद कमल के निशान पर लड़ रहे चुनाव
BREAKING
दिल्ली ब्लास्ट- अब लाल रंग की इस कार को लेकर अलर्ट; यह है गाड़ी का नंबर, साजिशकर्ताओं के पास 1 नहीं बल्कि 2 कारें थीं, तलाश तेज भूटान से लौटते ही एक्शन में PM मोदी; LNJP अस्पताल पहुंच दिल्ली Blast के पीड़ितों से मिले, डॉक्टरों से कहा- अच्छा इलाज करना मोहाली के डेराबस्सी में बड़ा एनकाउंटर; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों से पुलिस की भीषण मुठभेड़, दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी; मुंबई स्थित आवास लाया गया, मौत होने की गलत खबरों से परिवार दुखी, इलाज अभी चलेगा कांग्रेस ने पंजाब में जिला प्रधान नियुक्त किए; देखिए किन चेहरों को डिस्ट्रिक्ट लीडरशिप, राहुल गांधी ने कहा था- डिस्ट्रिक्ट लेवल पर पावर देंगे

डेराबस्सी में 37 साल बाद कमल के निशान पर लड़ रहे चुनाव

डेराबस्सी में 37 साल बाद कमल के निशान पर लड़ रहे चुनाव

डेराबस्सी में 37 साल बाद कमल के निशान पर लड़ रहे चुनाव

जीरकपुर, 28 जनवरी। डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा है कि जीरकपुर की आवासीय सोसायटियों में रहने वाले लोग इस चुनाव में कमल खिलाने के लिए एकजुट हो गए हैं।
संजीव खन्ना ने आज चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मंडल सचिव रवि मोदी की अध्यक्षता में स्थनीय हरमीटेज टावर, वीआईपी रोड की सोसाटियों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने खन्ना को समर्थन देने का ऐलान करते हुए कहा कि इन सोसायटियों में रहने वाले लोग प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के साथ जुडऩे का मन बना चुके हैं।
भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा कि भाजपा के चुनाव जीतने के बाद यहां सीवरेज की समस्या का पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। खन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के बल पर देश में राजनीति को बदला है। अब पंजाब की बारी है। पंजाब के लोग भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक विकल्प के रूप में स्वीकार कर चुके हैं।
संजीव खन्ना ने कहा कि करीब 37 साल बाद भारतीय जनता पार्टी इस क्षेत्र से कमल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लडऩे जा रही है। यह चुनाव पंजाब की राजनीति को बदलने वाला चुनाव होगा। भाजपा यह चुनाव पंजाब की व्यवस्था को बदलने के लिए कर रही है। उन्होंने हलके की जनता से अपील की कि वह वोट के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करे।
इस अवसर पर हरमीटेज टावर के लोगों ने संजीव खन्ना को समर्थन देने का ऐलान करते हुए भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष आशीष गर्ग, मंडल उप प्रधान अमित भार्गव, नवीन सागवान महामंत्री राजेश कुमार, निधि बरोनी, राजमनी तिवारी, रवि मोदी, राशी अय्यर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित कुंडू, अनुज अग्रवाल, पुष्पा भारती, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रमा रावत समेत कई गणमान्य मौजूद थे।