पैंथर ने रात 11:45 बजे घर से उठाया कुत्ता, गांव में दहशत
Panther snatches dog from house at 11:45 PM
पंचकूला । मोरनी हिल्स के गांव बैहलों में पैंथर के हमले से दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 11:45 बजे गांव बैहलों निवासी हरदीप परमार के घर में पैंथर घुस आया और पालतू कुत्ते को उठा ले गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पैंथर को कुत्ते को उठाकर ले जाते हुए साफ देखा गया।
घटना के बाद घर वालों और पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इसी पैंथर द्वारा हरदीप परमार के घर से दो-तीन कुत्तों को उठाया जा चुका है।
गांव वालों ने प्रशासन से अपील की है कि इस पैंथर का जल्द स्थाई समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।
वन विभाग से भी गांव में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की गई है।