दिल्ली पत्नी की हत्या के आरोपी सिपाही ने खुद को मारी गोली , मौत

दिल्ली पत्नी की हत्या के आरोपी सिपाही ने खुद को मारी गोली , मौत

Constable accused of murdering his wife shoots himself

Constable accused of murdering his wife shoots himself

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली 
नई दिल्ली: पू
र्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार चल रहे दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल मनीष भाटी का शव मंगलवार शाम मयूर विहार-नोएडा लिंक रोड के पास एक पार्किंग क्षेत्र से बरामद हुआ। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि मनीष ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी। 

पुलिस के अनुसार, मनीष भाटी सोमवार से फरार था। उस पर आरोप है कि उसने पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अपनी पत्नी प्रियंका भाटी की कथित तौर पर सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से दिल्ली पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। 

मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि मयूर विहार-नोएडा लिंक रोड के पास एक पार्किंग क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मनीष भाटी के रूप में की। घटनास्थल से उसकी सर्विस रिवॉल्वर भी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
इससे पहले सोमवार को मनीष भाटी पर अपनी पत्नी प्रियंका भाटी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। प्रियंका एक निजी स्कूल में कंप्यूटर साइंस शिक्षिका थीं। घटना के बाद उनके परिजनों ने दहेज उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिनकी जांच की जा रही है। 
फिलहाल पुलिस ने मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में फोरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।