24 May Ka Panchang : बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

24 May Ka Panchang : बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 24 May 2023

Aaj ka Panchang 24 May 2023

Aaj ka Panchang, 24 May 2023: आज बुधवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। पूरे दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.35 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.12 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.13 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 11.34 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

दुष्ट मुहूर्त का समय आज दोपहर 11.50 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 11.50 बजे से 12.45 बजे तक एवं कंटक योग सायं 5.20 बजे से 6.14 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.21 बजे से 7.15 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.10 बजे से 9.05 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.09 बजे से 8.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.17 बजे से 2.00 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.35 बजे से 9.00 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.30 बजे से 7.12 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.30 बजे से 11.06 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। रवि योग का समय दोपहर 3.06 बजे से अगले दिन सुबह 5.35 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.40 बजे से 3.34 बजे रहेगा। अमृत काल दोपहर 12.28 बजे से 2.13 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त के समय राहु काल होने के कारण यह मान्य नहीं होगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम की महिमा, दर्शन मात्र से पूरी होती हैं इच्छाएं

Aaj Ka Panchang 23 May 2023: हनुमान जी की प्रिय दिन है मंगलवार, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज राहुकाल

22 May 2023 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय