Aaj Ka Panchang 23 May 2023: हनुमान जी की प्रिय दिन है मंगलवार, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज राहुकाल

Aaj Ka Panchang 23 May 2023: हनुमान जी की प्रिय दिन है मंगलवार, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज राहुकाल

Aaj Ka Panchang 23 May 2023

Aaj Ka Panchang 23 May 2023

Aaj ka Panchang 23 May 2023: आज मंगलवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी होने के कारण इसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। पूरे दिन आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.12 बजे होगा। चन्द्रोदय 8.17 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 10.50 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.11 बजे से 9.05 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.40 बजे से 2.35 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 6.21 बजे से 7.16 बजे तक रहेगा। पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.43 बजे से 5.26 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.00 बजे से 10.55 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.52 बजे से 10.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.43 बजे से सायं 5.26 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 10.42 बजे से दोपहर 2.06 बजे तक क्रमश: लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.06 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.41 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रवि योग का समय सुबह 5.36 बजे से दोपहर 12.39 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.40 बजे से 3.34 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.57 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

22 May 2023 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

‘‘सत्संग में बच्चों को जोड़ने से आती है घर में सुख शान्ति‘‘: ओ पी निरंकारी जी 

Aaj ka Panchang: देखें आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज है द्विपुष्कर योग