22 May 2023 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

22 May 2023 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 May 2023

Aaj Ka Panchang 22 May 2023

Aaj ka Panchang, 22 May 2023: आज सोमवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। तृतीया रात्रि 11.18 बजे तक रहेगी। पूरे दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.11 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.23 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 9.59 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.45 बजे से 1.40 बजे तक एवं 3.29 बजे से 4.24 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.29 बजे से 4.24 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.11 बजे से 9.06 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.00 बजे से 10.55 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.50 बजे से 12.45 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 10.35 बजे से दोपहर 12.17 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.09 बजे से 8.52 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.36 बजे से 7.18 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.00 बजे से 10.42 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.29 बजे से रात्रि 7.11 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज सुबह 5.36 बजे से 10.37 बजे तक अमृतसिद्धि योग तथा सर्वार्थसिद्धि योग रहेंगे। सुबह 10.37 बजे से अगले दिन सुबह 5.36 बजे तक रवि योग भी बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.39 बजे से 3.34 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.56 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल 1.48 बजे से 3.32 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य यथा भगवान शिव का अभिषेक आदि किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

‘‘सत्संग में बच्चों को जोड़ने से आती है घर में सुख शान्ति‘‘: ओ पी निरंकारी जी 

Aaj ka Panchang: देखें आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज है द्विपुष्कर योग

Aaj Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय