फतेहपुर बेहड़ा के जंगलों में अवैध देसी शराब की 600 से अधिक बोतलें बरामद
BREAKING
विश्व युवा कौशल दिवस पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेंगे स्किल-इंडस्ट्रियल जोन, युवाओं को मिलेगा रोजगार कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन महासेतु उद्घाटन की तैयारियां तेज, जुलाई के अंत में पीएम मोदी के आने की संभावना केंद्रीय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: सेमीकॉन 2.0, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, वाराणसी इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली-नोएडा कनेक्टिविटी बनी बड़ी ताकत, अब दुबई और चीन समेत कई शहरों की हवाई यात्रा होगी आसान पंचकूला; मोरनी में तेंदुए ने कुत्ते को उठाया: रिहायश इलाके में मूवमेंट कर दबोच ले गया, लोगों में फैली दशहत, वीडियो आया सामने

फतेहपुर बेहड़ा के जंगलों में अवैध देसी शराब की 600 से अधिक बोतलें बरामद

फतेहपुर बेहड़ा के जंगलों में अवैध देसी शराब की 600 से अधिक बोतलें बरामद

फतेहपुर बेहड़ा के जंगलों में अवैध देसी शराब की 600 से अधिक बोतलें बरामद

डेराबस्सी                डेराबस्सी के पांच ग्रामी क्षेत्र में फ्लैग मार्च वाले दिन ही फतेहपुर गांव के जंगलों से अवैध देसी शराब की 600 से अधिक बोतलें बरामद की गई हैं। चुनावी कोड दौरान यह खेप पंजाब एक्साइज विभाग एवं पंजाब पुलिस के जाइंट ऑप्रेशन का परिणाम है। हालांकि पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर पहले ही केस दर्ज कर लिया था परंतु जाइंट टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी जंगलों में सामान छोड़कर फरार हो गए। 
पंजाब के एक्साइज कमिश्नर रजत अग्रवाल, जाइंट कमिश्नर नरेश दूबे, ईटीओ अशोक व विनोद पहुजा के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने डेराबस्सी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह के साथ उक्त जंगलों में दबिश की और दो जगहों से बोरों में भरी करीब 52 पेटी शराब की बोतलें बरामद की गईं। कुलविंदर सिंह के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इन जंगलों में अवैध शराब लाकर उसे आगे बेचने का अवैध धंधा चल रहा है। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि टीम ने हरियाणा में बनी देसी शराब ब्रांड संतरा को बोरियों में से बरामद किया है। कुल 600 से अधिक बोतल शराब बरामद हुई है जबकि बोतलों से निकालकर उन्हें छोटे अधिए व पौवों में भरकर बेचने का भी पता चला है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि जंगलों में पुलिस की दबिश अभी जारी है।