Morni Leopard Video Viral: पंचकूला; मोरनी में तेंदुए ने कुत्ते को उठाया: रिहायश इलाके में मूवमेंट कर दबोच ले गया

पंचकूला; मोरनी में तेंदुए ने कुत्ते को उठाया: रिहायश इलाके में मूवमेंट कर दबोच ले गया, लोगों में फैली दहशत, वीडियो आया सामने

Panchkula Morni Leopard Attacks Dog Video Viral

Panchkula Morni Leopard Attacks Dog Video Viral

Morni Leopard Video Viral: हरियाणा के पंचकूला जिले स्थित मोरनी में एक तेंदुए ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया. दरअसल बीती रात तेंदुए ने जंगल से निकलकर यहां एक रिहायश इलाके में मूवमेंट की. रात के अंधेरे में उसने एक बैठे हुए कुत्ते पर भी पीछे से हमला किया और मुंह में दबोचकर ले गया. तेंदुए द्वारा कुत्ते को शिकार बनाये जाने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. फ़िलहाल तेंदुए के रिहायश इलाके में घुसने को लेकर लोगों में डर बना हुआ है. बच्चों की सुरक्षा का ख़ास ख्याल रखा जा रहा है. वहीं स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है. तेंदुए की निगरानी की जा रही है.

पुलिस थाने से कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ; डरकर भागने की बजाय वो भिड़ा, वफादारी में हो गया कुर्बान, अब वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो

लो अब ये भी देख लो: तेंदुए ने थाने में दिखाई दबंगई, वीडियो आया सामने
 

पहले भी आते रहे तेंदुए

यह पहली बार नहीं है जब कोई तेंदुआ पंचकूला या मोरनी के रिहायशी इलाके में घुस आया हो. पहले भी कई बार पंचकूला जिले के आबादी वाले इलाकों में तेंदुए आते रहे हैं. दरअसल मोरनी इलाका एक पहाड़ी और जंगली क्षेत्र है और यहां तेंदुए अपना बसेरा किये हुए हैं. ऐसे में वह पंचकूला और आसपास के रिहायशी इलाकों में अक्सर अपनी दस्तक देते हैं और लोगों के बीच दहशत और कौतुहल पैदा कर देते हैं. पंचकूला के साथ-साथ चंडीगढ़ के आबादी वाले इलाकों में भी तेंदुओं की दस्तक होती रही है.

शादी में तेंदुआ घुसा तो दुल्हन भागी, दूल्हा छिपा रहा; बिन बुलाए मेहमान ने पुलिसवाले से राइफल छीनी, फोटोग्राफर ने छत से लगा दी छलांग

तेंदुआ काफी खूंखार जंगली जानवर

तेंदुआ काफी खूंखार जंगली जानवर है. यह अगर अपने पे आ जाए तो आदमी को कच्चा खा जाए. इसके अलावा इसकी एक और खासियत है कि यह आपके नजदीक आकर इस तरह छिप जाएगा कि आप पर तो इसका पूरा कण्ट्रोल रहेगा लेकिन आप इसे नहीं देख पाएंगे. इसके अलावा इसकी नजरें और सूंघने की क्षमता बड़ी शार्प होती है. आहट पर यह वार कर देता है और काम तमाम कर देता है. तेंदुआ बेहद फुर्तीला होता है. इसकी लंबी छलांग और ऊंचाई पर चढ़ने की इसकी क्षमता इसे और ताकतवर बनाती है.

अरे बाप रे! इतना भयानक गुस्सा; जंगल से निकला बाघ, सड़क से गुजर रहे लोगों पर टूट पड़ा, यह VIDEO आपको डरा देगा

टाइगर को ललकारने लगा कुत्ता... ईगो हर्ट होने पर 10 सेकंड में निपटा दिया खेल, देखें शॉक्ड करने वाला यह वीडियो