विश्व युवा कौशल दिवस पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेंगे स्किल-इंडस्ट्रियल जोन, युवाओं को मिलेगा रोजगार
BREAKING
विश्व युवा कौशल दिवस पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेंगे स्किल-इंडस्ट्रियल जोन, युवाओं को मिलेगा रोजगार कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन महासेतु उद्घाटन की तैयारियां तेज, जुलाई के अंत में पीएम मोदी के आने की संभावना केंद्रीय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: सेमीकॉन 2.0, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, वाराणसी इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली-नोएडा कनेक्टिविटी बनी बड़ी ताकत, अब दुबई और चीन समेत कई शहरों की हवाई यात्रा होगी आसान पंचकूला; मोरनी में तेंदुए ने कुत्ते को उठाया: रिहायश इलाके में मूवमेंट कर दबोच ले गया, लोगों में फैली दशहत, वीडियो आया सामने

विश्व युवा कौशल दिवस पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेंगे स्किल-इंडस्ट्रियल जोन, युवाओं को मिलेगा रोजगार

1000262426

CM Yogi's major announcement on World Youth Skills Day

लखनऊ। CM Yogi's major announcement on World Youth Skills Day, विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति है और इसे अवसर देकर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बनाया जा रहा है।

हर जिले में एमएसएमई, कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और श्रम एवं सेवायोजन विभाग के समन्वय से स्किल-इंडस्ट्रियल जोन विकसित किए जाएंगे। यहां उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। विदेशों में रोजगार की मांग को देखते हुए युवाओं को जापानी जैसी विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास को नई पहचान दी। प्रदेश में आइटीआइ और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) सहित नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रोजगार मेलों और कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं।

क्या है सरकार का लक्ष्य

सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी, जबकि आज बिना किसी सिफारिश के नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सवा तीन करोड़ से अधिक कारीगर और युवा स्वरोजगार से जुड़े हैं।

मुरादाबाद का पीतल, फिरोजाबाद का कांच, भदोही की कालीन और लखनऊ की चिकनकारी जैसे पारंपरिक उद्योगों को नई मजबूती मिली है। उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई का उल्लेख करते हुए कहा कि रक्षा मंत्रालय को 200 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रदेश के 500 युवाओं को रोजगार मिला और राज्य को जीएसटी के रूप में आय भी प्राप्त हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जितना अधिक युवा कौशलयुक्त होंगे, उतनी तेजी से प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी। उन्होंने युवाओं से निराश न होने और कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने 21 युवाओं को सम्मानित किया।