बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली-नोएडा कनेक्टिविटी बनी बड़ी ताकत, अब दुबई और चीन समेत कई शहरों की हवाई यात्रा होगी आसान

बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली-नोएडा कनेक्टिविटी बनी बड़ी ताकत, अब दुबई और चीन समेत कई शहरों की हवाई यात्रा होगी आसान

1000262403

Delhi-Noida connectivity via Bareilly Airport

बरेली। Delhi-Noida connectivity via Bareilly Airport, बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली और नोएडा की फ्लाइट शुरू होने से बड़े शहरों के साथ विदेश तक पहुंच आसान हो गई है। यहां से कुछ घंटे में ही देश के कई प्रमुख शहरों के अलावा विदेश के दुबई और ग्वांगझू की भी हवाई यात्रा पूरी हो जाएगी। इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट से दिल्ली और नोएडा में यात्रियों को कुछ घंटे के लिए सिर्फ एक ठहराव करना होगा।

इंडिगो ने विदेश के दुबई और चीन के ग्वांगझू और देश में पटना, हैदराबाद, चंडीगढ़, वडोदरा आदि प्रमुख शहरों की कनेक्टिंग फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी किया है। इसके अलावा कई और शहर हैं जिनकी कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध हैं। इन शहरों तक पहुंचने में कितना समय लगेगा और कितने घंटे का दिल्ली या नोएडा में ठहराव लेना होगा, इसकी जानकारी आसानी से वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

बरेली से दिल्ली की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को जाती है। बरेली से दिल्ली होते हुए इंडिगो की अलग-अलग कनेक्टिंग फ्लाइट हैं, जिनमें एक फ्लाइट से सात घंटे 55 मिनट, दूसरी फ्लाइट से 21 घंटे 55 मिनट और एक अन्य से 22 घंटे में दुबई की यात्रा पूरी की जा सकती है।

सबसे कम समय में बरेली से 15:00 बजे उड़ान भरकर दिल्ली में तीन घंटे पांच मिनट के ठहराव के बाद दुबई वहां के समय 21:25 बजे पहुंच जाएंगे। इसी तरह से बरेली से चीन के ग्वांगझू की यात्रा 10 घंटे में पूरी की जा सकती है।

बरेली से 15:00 बजे रवाना होकर दिल्ली में तीन घंटे 55 मिनट के ठहराव से दिल्ली से ग्वांगझू की पांच घंटे 30 मिनट में यात्रा पूरी कर ग्वांगझू में वहां के समय 4:00 बजे पहुंच जाएंगे। इसी तरह ग्वांगझू के समय 05:00 बजे रवाना होकर बरेली के समय 14:35 बजे पहुंच जाएंगे। यह यात्रा 12 घंटे पांच मिनट में पूरी होगी।

वाया दिल्ली कनेक्टिंग फ्लाइट

इसके अलावा देश के प्रमुख शहरों में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होते हुए बरेली से 15:00 बजे से उड़ान भरकर पटना 19:55 बजे, पटना से 8:20 बजे से बरेली 14:35 बजे, बरेली से 15:00 बजे से चंडीगढ़ 18:45 बजे, चंडीगढ़ से 06:30 बजे से बरेली 14:35 बजे यात्रा पूरी होगी।

वहीं बरेली से 15:00 बजे से वडोदरा 19:55 बजे, वडोदरा से 8:45 बजे से बरेली 14:35 बजे, बरेली से 15:00 बजे से रांची 20:00 बजे, रांची से 9:10 बजे से बरेली 14:35 बजे, बरेली से 15:00 बजे से शिरडी 20:05 बजे, बरेली से 15:00 बजे से चेन्नई 20:55 बजे कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा पूरी होगी।

वाया नोएडा कनेक्टिंग फ्लाइट

इसके अलावा नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को जाती है। यहां से होते हुए कनेक्टिंग फ्लाइट से बरेली से 12:05 बजे से हैदराबाद 16:40 बजे, हैदराबाद से 06:45 बजे से बरेली 11:20 बजे, बरेली से 12:05 बजे से जयपुर 16:40 बजे, जयपुर से 07:35 बजे से बरेली 11:20 बजे कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा पूरी होगी।

बरेली से दुबई और ग्वांगझू की फ्लाइट का किराया

बरेली से दुबई की तीन कनेक्टिंग फ्लाइट हैं, जिसमें दो फ्लाइट का स्ट्रेच एवं बिजनेस का किराया 45,765 रुपये, इकोनमी में तीन अलग-अलग फ्लाइट का किराया 19,717, 21167 और 24857 रुपये और दुबई से बरेली की दो कनेक्टिंग फ्लाइट से स्ट्रेच एवं बिजनेस क्लास का किराया 56,680 रुपये और इकानमी का 24,732 रुपये और 28,170 रुपये है। इसी तरह से बरेली से ग्वांगझू का किराया इकोनमी का किराया 24,336 रुपये और ग्वांगझू से बरेली का 37,300 रुपये है।

दिल्ली-नोएडा से कनेक्टिंग फ्लाइट से देश और विदेश के प्रमुख शहरों की यात्रा आसान हो गई है। जल्द ही कुछ और शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। बरेली से दिल्ली की एक और फ्लाइट शुरू करने की भी तैयारी है। इसके अलावा अन्य प्रमुख शहरों के लिए सीधी फ्लाइट चलाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

- अवधेश अग्रवाल, डायरेक्टर बरेली एयरपोर्ट