Many JeM terrorists killed in Kashmir
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

कश्मीर से बड़ी खबर: आतंकियों की शामत बने भारतीय जवान, जानिए कितनों को एकसाथ निपटा दिया

Many JeM terrorists killed in Kashmir

Many JeM terrorists killed in Kashmir

आतंकी अपनी नापाक हरकतों से न बाज आये हैं और न आ रहे हैं लेकिन फिर ये जान से भी जा रहे हैं| क्योंकि भारतीय जवानों को इनके उठे फन को कुचलना बखूबी आता है| जहां एक बार फिर भारतीय जवानों ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है| बड़ी खबर कश्मीर से आ रही है| जहां हमारे भारतीय जवानों ने एक बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया है| कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चले रहे अभियान में ये वाकई बड़ी सफलता है|

6 आतंकवादी ढेर ...

मिल रही जानकारी के अनुसार, कश्मीर में अनंतनाग और कुलगाम जैसी दो अलग-अलग जगहों पर भारतीय जवानों और आतंकियों में मुठभेड़ हुई| काफी लम्बी चली इस मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने 6 आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया| वहीं, जो 6 आतंकी मारे गए हैं उनमें से चार की पहचान कर ली गई है| जिन चार आतकियों की पहचान हुई है उनमें से दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकवादी थे। इनका संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से था| मारे गए आतंकियों के पास से दो एम-4 राइफल और चार एके-47 की बरामदगी हुई है|

नुकसान हमारा भी हुआ....

इसके साथ ही हमारे भी नुकसान की जानकारी मिल रही है| बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कश्मीर पुलिस का एक जवान और सेना के तीन जवान घायल हुए| जहां इलाज के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि बाकी की हालत स्थिर है।