भूपेंद्र बूरा पंजाब में होगे एआईसीसी के मीडिया कोऑर्डिनेटर
BREAKING
विश्व युवा कौशल दिवस पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेंगे स्किल-इंडस्ट्रियल जोन, युवाओं को मिलेगा रोजगार कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन महासेतु उद्घाटन की तैयारियां तेज, जुलाई के अंत में पीएम मोदी के आने की संभावना केंद्रीय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: सेमीकॉन 2.0, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, वाराणसी इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली-नोएडा कनेक्टिविटी बनी बड़ी ताकत, अब दुबई और चीन समेत कई शहरों की हवाई यात्रा होगी आसान पंचकूला; मोरनी में तेंदुए ने कुत्ते को उठाया: रिहायश इलाके में मूवमेंट कर दबोच ले गया, लोगों में फैली दशहत, वीडियो आया सामने

भूपेंद्र बूरा पंजाब में होगे एआईसीसी के मीडिया कोऑर्डिनेटर

भूपेंद्र बूरा पंजाब में होगे एआईसीसी के मीडिया कोऑर्डिनेटर

भूपेंद्र बूरा पंजाब में होगे एआईसीसी के मीडिया कोऑर्डिनेटर

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला ने आज एक अहम आदेश जारी करते हुए पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के पूर्व प्रधान और चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के उपप्रधान भूपेंद्र बूरा को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
पंचकूला निवासी भूपेंद्र बूरा पंजाब विधानसभा चुनाव मीडिया इंचार्ज अलका लांबा के साथ मिलकर पार्टी के मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग का कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्हें मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर अपनी मेहनत और सहयोग से खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे और पंजाब में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में दोबारा वापसी के लिए जी जान से काम करेंगे।