Worms in Stomach Can be Danger Problem For Kids Health

Worms in Stomach: क्या आपके बच्चे के पेट में भी होता है अचानक से तेज दर्द? तो जान लीजिए इसके पीछे की गंभीर वजह के बार में 

Worms in Stomach Can be Danger Problem For Kids Health

Worms in Stomach Can be Danger Problem For Kids Health

Worms in Stomach: अक्सर बच्चों के पेट में दर्द होता रहता है। इसकी कई वजह हो सकती है, जैसे की पेट साफ न होना, जंक फ़ूड खाना या ज्यादा पानी पीने से भी ये प्रॉब्लम देखने को मिल सकती है। लेकिन कई बार बच्चों के पेट में अचानक से तेज दर्द उठता है और फिर शांत हो जाता है। ये प्रॉब्लम बहुत ज्यादा बच्चों में बढ़ रही है। आपके दवा देने के बाद भी वही परेशानी बार-बार होती है तो समझ ले कि आपके बच्चों के पेट में कीड़े हैं। बच्चे के पेट में कीड़े की वजह भी उन्हें पेट दर्द का शिकार बनाती है और अगर पेट में कीड़े की परेशानी को ठीक न किया जाए तो बच्चे की सेहत भी नहीं बनती और बच्चा बार-बार बीमार पड़ जाता है।

Clove Tea For Health: जानिए रोजाना लौंग की चाय पीने के 11 फायदे

पेट में कीड़े होने पर सोते समय बच्चों और बड़ों दोनों की ही मुंह से लार टपकती है। समय रहने इनका इलाज ना किया जाए, और नजरअंदाज करने पर ये कीड़े पेट में घाव तक कर देते हैं। कृमिरोग या पेट में कीड़ा दूषित आहार एवं खराब जीवनशैली के कारण ही होता है।

जो लोग खुले में बनने वाला भोजन या दूषित भोजन करते हैं उन्हें ही कृमिरोग होने की अधिक संभावना रहती है। भोजन करने से पहले हाथ न धोना, गन्दा और बासी भोजन करना तथा अधिक आराम करना इस प्रकार की जीवनशैली के कारण कृमि रोग होता है।

Want to protect your child against intestinal worms with home remedies? Add  these foods to your diet | Health Tips and News

अगर आपके बच्चे के पेट में भी बार-बार कीड़े हो जाते हैं तो आपको कुछ उपायों को जरूर जानना चाहिए। जिसमें भोजन करने से पहले हार्थों को अच्छी प्रकार धोना, खुले में बनने वाला भोजन परहेज करना, पीने के लिए साफ जल का प्रयोग करना, नल के पानी को उबाल कर फिर ठण्डा कर पीना, कच्ची सब्जियां और कच्चे मांस का सेवन न करने की है। वहीं कृमि हो जाने पर एमेंडाजोल दवा का डक्टर की सलाह के बाद लेना चाहिए।