महिला आयोग सचिवालय में महिला दिवस मनाया

महिला आयोग सचिवालय में महिला दिवस मनाया

International Women's Day 2023

International Women's Day 2023

(अर्थप्रकाश / बोम्मा रेडड्डी)

विजयवाड़ा :: (आंध्रप्रदेश)
International Women's Day 2023: आंध्रा महिला आयोग की अध्यक्ष वासिरेड्डी पदमा ने लोगों से सोशल मीडिया में महिलाओं को अपमानित करने व बाज आने की अपील की और इस मुद्दे पर बहस की आवश्यकता पर बल दिया।

 सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने से रोकने के अभियान के तहत राज्य महिला आयोग महिला सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

प्रत्येक शुक्रवार को इन परिस्थितियों को देखते हुए यह दिवस मनाया जाएगा और चर्चा किया जाएगा कहां।
उन्होंने कहा, 'फिलहाल हम 8 मार्च को महिला दिवस मना रहे हैं और हर शुक्रवार को महिला गरिमा दिवस आयोजित करने की जरूरत है.

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज में उनके योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास कर रही है और सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है। इस कार्यक्रम में एपी सचिवालय की महिला कर्मचारियों ने भाग लिया।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर ठोस आपत्ती ना होने के बावजूद कुछ इस तरह के पोस्ट के ऊपर कठोर कदम उठाना जरूरी है और उसके लिए कानून बनना भी जरूरी है किसी को बदनाम करने के लिए कोई फायदा उठाने के लिए किसी को गलत दिखाना और दर्शन करना दोनों अपराध की श्रेणी में ही आता है कहा

यह पढ़ें:

राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ने सभा को संभोधन किया

परिवार सहित नितिन गडकरी भगवान के दर्शन में पहुंचे

विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बातचीत