बेटे संग बीच रास्ते से संदिग्ध हालात में महिला हुई गायब , पति बोला पत्नी मायके भी नही पहुंची
BREAKING
उत्तराखंड में बादल फटा, भीषण सैलाब; SDRF की टीम रवाना की गई, लोगों को सेफ रेस्क्यू करने का प्रयास, मानसून सीजन बना आफत चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें

बेटे संग बीच रास्ते से संदिग्ध हालात में महिला हुई गायब, पति बोला पत्नी मायके भी नही पहुंची

Woman Disappeared Under Suspicious Circumstances

Woman Disappeared Under Suspicious Circumstances

अर्थ प्रकाश संवाददाता, आदित्य शर्मा
पंचकूला, 6  नवंबर
: गांव नाडा साहब से अपने 6 साल के बेटे के साथ देहरादून घर जाने के निकली महिला बीच रास्ते में अचानक गायप हो गई है। पिछले दो दिनों से घर वालों के होश उड़े हुए हैं। महिला का सुराग नही मिलने के बाद चंदिमामदिर थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि किसी ने मां-बेटे को अगवा किया है। पुलिस अब महिला के पति दाता राम की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर महिला की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला जाते समय किस वाहन में सवार होकर गई थी।

Read Also: शगुन का मलाल, बज रहा डंका, श्रम कल्याण बोर्ड में अटका पड़ा है कन्यादान

4 नवंबर को घर से निकली मां के घर नही पहुंची

पुलिस की जांच में पुलिस को दाता राम से पता चला कि मधु 4 नवंबर की दोपहर को नाडा साहब गांव से देहरादून मायके जाने के लिए निकली थी। शाम को काम पर से लौटकर घर आये दाता राम को मधु घर पर नही मिली। पुलिस दाता रामम से पता लगा रही है कि दोनों में झगड़ा तो नही हुआ। या पत्नी के यूं गायप होने के पीछे उसको किसी पर शक है। 

Read Also: आदमपुर से बड़ी खबर: मतगणना पूरी, भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने जेपी को दे दी इतने वोटो से मात

जाते समय गहने व बच्चे को भी साथ ले गई

दाता राम ने पुलिस को बताया कि उसकी मधु के साथ शादी 2013 में हुई थी। उनके बीच सब ठीक चल रहा था। वह 4 नवंबर को घर लौटने पर पत्नी नही दिखी और 6 साल के बेटा भी वहां पर नही था। तब घर में रह रही उनकी भतीजी ने बताया कि मधु घर से जाते समय बोल कर गयी कि वह देहरादून जा रही है। मायके में कॉन्टेक्ट किया तो वह वहां भी नही पहुंची। मधु घर से जाते समय सारे गहने भी साथ लेकर गयी है।