Will Congress able to make their position in Shimla Nagar Nigam elections ?

शिमला नगर निगम चुनाव में होगी कांग्रेस पार्टी की अग्नि परीक्षा:2 मई को होने वाले है चुनाव

Shimla Nagar Nigam elections to be held on 2 May 2023

Shimla Nagar Nigam elections to be held on 2 May

Shimla Nagar Nigam Elections 2023:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 2 मई से होने है। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होने वाले है। कांग्रेस पार्टी 10 साल से सत्ता बाहर हैं। दूसरी ओर भाजपा 2012 से 2017 तक नगर निगम मे अपना पल्ला भारी करते आ रहे है, ऐसे मे दोनो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस हर हाल में जीत हासिल कर अपना दबदबा बनाने का जोरो शोरो से प्रयास करेंगे।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नगर निगम चुनाव ही सबसे बड़े चुनाव हैं। राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत 13 17 व 18 अप्रैल को सुबह 1100 से शाम 300 बजे तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की छंटनी 19 अप्रैल को होगी। नाम वापस लेने के लिए अंतिम तिथि 21 अप्रैल होगी।

34 में से 17 वार्ड महिलाओं के लिए चुनाव में आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण रोस्टर के मुताबिक, 14 वार्ड महिलाओं, तीन वार्ड अनुसूचित जाति, तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला और 14 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

 

Will Congress able to make their position in Shimla Nagar Nigam elections