What Mistakes to Avoid While Drinking Juice
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

जूस पीते हैं तो सावधान! ये गलतियां फायदे की जगह आपका नुकसान कर देंगी, फटाफट जान लीजिए

What Mistakes to Avoid While Drinking Juice

What Mistakes to Avoid While Drinking Juice

What Mistakes to Avoid While Drinking Juice: जाहिर सी बात है कि आप जूस तो पीते ही होंगे. किसी भी फल या सब्जी का हो। पीना भी चाहिए क्योंकि शरीर के लिए फायदेमंद है। खासतौर पर गर्मियों में। जूस एक हेल्दी ड्रिंक के साथ हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्वों को देने के साथ पानी की कमी से भी बचा लेता है। लेकिन जरा ठहरिए। जूस पीने का भी अपना एक तरीका है।

दरअसल, जूस पीने में कुछ सावधानियां रखने की जरूरत है। तभी जूस आपके लिए फायदेमंद होगा। वरना उल्टा नुकसान कर जाएगा। खासकर डाइबिटीज मरीजों को। तो आइए जानते हैं कि, जूस पीने में किन गलतियों को दूर करते हुए हमें क्या सावधानियां बरतनी है?

यह पढ़ें- अमरूद की इस खासियत से अंजान हैं आप? शरीर में इतनी बड़ी बीमारी को कर देता है रफ्फू-चक्कर, फायदा जानेंगे तो खाना नहीं छोड़ेंगे

बासी जूस पीने से बचें

सबसे पहले तो आपको बतादें कि, बासी जूस कभी नहीं पीना चाहिए। जूस को हमेशा फ्रेश ही पिएं। जैसे ही निकालें वैसी ही पी लें। क्योंकि अगर बनने के बाद जूस कुछ देर तक रखा रहा तो इसमें पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं। इसलिए जूस को बनने के तुरंत बाद ही पी लेना चाहिए।

जूस में कभी भी बहुत सारे फल इस्तेमाल न करें

देखने में आता है कि, हम कई बार एक जूस के अंदर बहुत सारे फल इस्तेमाल कर लेते हैं। यह सस्ता भी पड़ जाता है इसलिए भी। लेकिन भाईसहाब आप गलती कर रहे हैं। एक बार में केवल एक ही फल के जूस का सेवन करें ताकि वह आपको पूरी तरीके से अपने पोषक तत्व दे सके। पोषक तत्वों की मिक्सिंग न हो। इसके अलावा आपको बतादें कि, फलों में नैचुरल शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। बहुत सारे फलों का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

यह पढ़ें- जरा सुनिए! क्या आप भी खा रहे काजू? कहीं वह नकली तो नहीं, फटाफट जान लीजिए

आंवले और पालक का जूस न पिएं, सूप पिएं

कहते हैं कि, जूस में कच्चे पालक और आंवले का उपयोग नहीं करना चाहिए। इन दोनों चीजों को जूस की जगह सूप के रूप में इस्तेमाल करें। यानि उबाल कर इनका पानी पिएं। मगर रोजाना इसकी अधिक मात्रा से बचें। बाकि आप करेले और गाजर का जूस पी सकते हैं.

जूस की जगह फलों और कच्ची हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करें

आप जूस पी रहे हैं ठीक है लेकिन कहा जाता है कि जूस से ज्यादा ताकतवर फलों और कच्ची हरी सब्जियों (सलाद भी) का सेवन है। इसलिए आप जूस से ज्यादा फलों और कच्ची हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करें।

यह पढ़ें- पपीता खाते हैं आप? मगर नुकसान से हैं अंजान, ये दिक्कतें हालत खस्ता कर देंगी


नोट: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। अपने जीवन में ऐसी किसी भी चीज के उपयोग से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।