Papita Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

पपीता खाते हैं आप? मगर नुकसान से हैं अंजान, ये दिक्कतें हालत खस्ता कर देंगी

 Papita Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

Papita Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

Papita Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi: तमाम फलों में पपीता को काफी उत्तम माना गया है। स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। खासकर पाचन संबंधी समस्या के लिए। वहीं पपीते के साथ-साथ उसके पत्तों का भी सेवन किया जाता है। आपने देखा होगा कि, डेंगू होने पर प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीते के पत्तों की मदद ली जाती है। मसलन, विभिन्न विटामिनों और पौष्टिक तत्वों से भरपूर पपीता हर प्रकार से सेहत के काम आता है।

लेकिन जनाब हर चीज के लिए दो पहलु होते हैं। जैसे सही-गलत, अच्छा और बुरा। इसलिए पपीते में अगर कई फायदे छिपे हैं तो कुछ नुकसान भी छिपे हुए हैं। लेकिन शायद आप पपीते के नुकसान से अंजान होंगे। क्योंकि किसी की भी खूबियों में उसकी कमियां हमेशा छिप जाती हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि, पपीते के नुकसान क्या-क्या हैं?

यह पढ़ें- अमरूद की इस खासियत से अंजान हैं आप? शरीर में इतनी बड़ी बीमारी को कर देता है रफ्फू-चक्कर, फायदा जानेंगे तो खाना नहीं छोड़ेंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पपीते (खासकर कच्चा पपीता) का ज्यादा सेवन आपकी खाने की नली को डैमेज कर सकता है। इसके अलावा अगर आप ज्यादा मात्रा में पपीते का सेवन करते हैं, तो डायरिया होने का खतरा भी रहता है। यह दस्त की संभावना को बढ़ाता है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, पपीता में एंटी डायबिटीज गुण होता है, जो खून में बढ़े ब्लड शुगर को कम करने का काम करता है। ऐसे में यदि आप डायबिटीज की दवा के साथ इसका सेवन करते हैं, तो समस्या पैदा हो सकती है।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पपीता

बताते हैं कि, प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी पपीता सेहतमंद नहीं होता है। इसके सेवन से गर्भाशय सिकुड़ सकता है जिससे गर्भपात या वक्त से पहले डिलीवरी का खतरा रहता है। पपीते के सेवन के बारे में कहते हैं कि, 1 दिन में केवल 100 gms से 150 gms तक पपीता खाना चाहिए। इसके अलावा यदि आप पपीते के पत्तों का रस पीते हैं, तो हर दिन केवल 5-6 चम्मच ही इसका सेवन करें। साथ ही ध्यान रखें कि पपीता को हमेशा खाने से 2-4 घंटे पहले या बाद में खाना सेहतमंद ही होता है।

नोट: यह जानकारी सामान्य तौर पर दी गई है, इसे किसी भी तरह से अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लें।