Man arrested for posing as CBI officer in Chandigarh Sector-43 court premises

चंडीगढ़ सेक्टर-43 अदालत परिसर में फर्जी CBI अधिकारी बनकर ठगी, आरोपी दबोचा गया

undefined

Man arrested for posing as CBI officer in Chandigarh Sector-43 court premises

शहर की सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब वकीलों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोप  था कि कि उक्त व्यक्ति खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक वकील की बेटी को दिल्ली में सीबीआई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे ऐंठ रहा था।


वकील के अनुसार, आरोपी पहले ही उससे 7 हजार रुपये ले चुका था। मंगलवार को आरोपित होम सेक्रेटरी के जन्मदिन का बहाना बनाकर दोबारा पैसे लेने अदालत परिसर पहुंचा, जहां वकीलों को शक हुआ और उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद आरोपी को सेक्टर-43 पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया।


हालांकि पुलिस चौकी पहुंचने के बाद वकील की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पकड़ा गया व्यक्ति संदीप सिंह उर्फ सन्नी उर्फ खुरमी है, जो मोहाली पुलिस को एक बैंक डकैती के मामले में वांछित है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कोरोना काल के दौरान अपने दो साथियों के साथ पंजाब नेशनल बैंक में डकैती की थी। इस मामले में वह पहले गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बाद में फरार हो गया। अदालत ने उसे •ागोड़ा घोषित कर रखा है।


पहले •ाी आपराधिक मामलों में रहा है संलिप्त


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, करीब नौ साल पहले यूटी पुलिस की एंटी स्नैचिंग व रोबरी स्क्वायड ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। उस समय पुलिस ने दावा किया था कि वह धनास इलाके के एक ज्वेलर और चंडीगढ़ पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को जान से मारने की साजिश में शामिल था।तत्कालीन कार्रवाई के दौरान आरोपी को धनास ब्रिज के पास से पकड़ा गया था। उसके पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।