What is National Dengue Day Learn more about the symptoms of the disease
BREAKING
पंजाब लोक भवन में नवकार महामंत्र महाजाप संपन्न, राज्यपाल कटारिया ने बताया गुणों की उपासना का मंत्र CM मान ने 606 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे; पंजाब के इतिहास में पहली बार चार सालों में 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित, सभी खिलाड़ियों की लिस्ट 'अर्धनग्न, हाथ में शराब की बोतल और सड़क पर डांस'; हिमाचल में ये कैसा उपद्रव मचा रहे पर्यटक, बर्फबारी के मजे में शर्मनाक हरकत 'किसी को बिकनी पहना रहा तो किसी की न्यूड फोटो बना रहा'; X AI टूल Grok पर भारत सरकार का मूड ठनका, ले लिया यह एक्शन

National Dengue Day 2023: राष्ट्रीय डेंगू दिवस क्या है? जानें रोग के लक्षण और कैसे करें रोकथाम ?

National Dengue Day 2023

What is National Dengue Day Learn more about the symptoms of the disease

National Dengue Day 2023: जैसे ही गर्मियां बढ़ने लगती हैं मच्छरों की तादाद भी बढ़ने लगती है। यह मच्छर जानलेवा संक्रमण का भी कारण बन सकते हैं। ऐसे में मानसून के आते ही डेंगू के मच्छर भी पनपना शुरू कर देते हैं।इस मौसम में लोगों को इन मच्छरों के कारण डेंगू के अलावा, मलेरिया चिकनगुनिया जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। भारत में हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बीमारी को हड्डी तोड़ बुखार मानता है। यह गंभीर बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। डेंगू किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है, लेकिन बच्चों में इसका असर तेजी से देखा जाता है। डेंगू में प्लेटलेट्स लगातार कम होने लगते हैं। हर साल डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी और इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए सरकार डेंगू के खिलाफ लोगों को जागरूक करती है। डेंगू से बचाव के उपाय, लक्षणों की पहचान कर सही इलाज के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय डेंगू दिवस के बारे में।

Shaheed Sukhdev Jayanti 2023 : 24 वर्ष में खुद को सौंपा देश के हवाले, जानें शहीद सुखदेव जयंती पर उनके बलिदान से लेकर जीवन के बारे में 

डेंगू डे कब और क्यों मनाया जाता है?
आपको बतादें कि डेंगू डे को मनाने के पीछे का मकसद लोगों को इस खतरनाक बीमारी से जागरूक करना है। ऐसे में सरकारी स्तर पर आज के दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों को इस बीमारी से अवगत कराया जाए। हर साल 16 मई के दिन यह डेंगू दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इस दिन को मनाया जाता है। 

डेंगू से जुड़ी जरूर जानकारी
1. डेंगू का संक्रमण मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी प्रजाति के मादा मच्छरों के काटने से फैलता है।
2. डेंगू के लक्षण आमतौर पर 2-7 दिन तक रहते हैं।
3. इस बीमारी में बुखार के कारण प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते है।
4. डेंगू से संक्रमित मरीज जितना संभव हो उतना आराम करें और खूब पानी पीएं।

International Family Day: "परिवार ही है वो जगह,जहां मिलता है दुनिया भर का सुकून", जाने 15 मई पर अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के बारे में कुछ ख़ास 

कैसे करें बचाव
1. सावधानी ही बचाव है। इसके लिए घरों में कूलर आदि तमाम जगहों पर पानी जमा न होने दें। हफ्ते में कम से कम दो बार इसे बदलें।
2. पीने का पानी किसी बर्तन में जमा है तो उस बर्तन को हमेशा ढंककर रखें।
3. फुल बाजू के कपड़े पहनें और बच्‍चों और बुजुर्गों को खासतौर पर पहनाएं।
4. सोते समय मच्छरदानी का या मॉस्किटो रेपलेंट्स का इस्तेमाल करें।
5. घर की खिड़की और दरवाजों को खुला न रखें। वेंटिलेशन के लिए उनमें जाली लगवाएं।
6. किसी भी तरह के लक्षण दिखें तो विशेषज्ञ को दिखाएं, खुद किसी की सलाह से दवा न लें।

ये 5 चीजें प्‍लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार
1. पपीते के पत्‍ते का रस प्‍लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार माना जाता है। प्‍लेटलेट काउंट को नियंत्रित रखने के लिए आप इसे किसी विशेषज्ञ की सलाह पर ले सकते हैं।
2. कीवी को इस मामले में काफी मददगार फल माना जाता है। इस फल को भी खाने से प्‍लेटकाउंट तेजी से बढ़ता है।
3. जवारे के रस को भी इस मामले में काफी फायदेमंद माना जाता है। आप चाहें तो घर में जवारे उगाकर इसका रस बनाकर पी सकते हैं। 5 से 6 दिन में जवारे उग आते हैं।
4. चुकंदर को सलाद के तौर पर खाएं और गाजर-चुकंदर व लौकी का रस निकालकर मरीज को दें। इससे भी काफी लाभ मिलता है।
5. कोरोना काल में गिलोय काफी चलन में आया था। गिलोय का काढ़ा डेंगू में भी मददगार माना गया है। प्‍लेटलेट्स को गिरने से रोकने के साथ ये इम्‍युनिटी को भी बढ़ाता है। 

राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2023 की थीम
हर साल डेंगू दिवस की एक खास थीम होती है। इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2023 की थीम 'डेंगू को हराने के लिए साझेदारी का उपयोग करें' तय की गई है।