Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी, जिसने हिला डाला इंटरनेट; कैसे AAP से जुड़ रहा इसके फाउंडर का कनेक्शन

कॉकरोच जनता पार्टी, जिसने हिला डाला इंटरनेट; सोशल मीडिया पर तूफान मचा रखा, कैसे AAP से जुड़ रहा इसके फाउंडर का कनेक्शन

What Is Cockroach Janta Party And Who Is Abhijeet Dipke Shook Up   Social Media

What Is Cockroach Janta Party And Who Is Abhijeet Dipke Shook Up Social Media

Cockroach Janta Party: देश में एक नई पार्टी का जन्म हुआ है। नाम है कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)। इंटरनेट पर ऑनलाइन इस पार्टी का निर्माण 'व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन' के तौर पर किया गया। जिसका मुख्य केंद्र देश के बेरोजगार युवा (Gen Z) हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस पार्टी को तब बनाया गया, जब हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश CJI सूर्यकांत की युवाओं पर एक ऐसी टिप्पणी सामने आई। जिसमें बेरोजगार युवाओं को 'Cockroach' कहा गया।

CJI का यह बयान देश में तेजी से वायरल हुआ और विवाद बन गया। इसके बाद सफाई में CJI ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका वो मतलब नहीं था वो तो युवाओं को देश की ताकत मानते हैं। लेकिन CJI की सफाई तो एक तरफ रह गई और इधर देश में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के रूप एक नई पार्टी ने इंटरनेट को हिला डाला। इस समय कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा रखा है। सोशल मीडिया पर पार्टी को काफ़ी तेज़ सपोर्ट मिल रहा है।

आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि 16 मई 2026 को पार्टी लॉन्च के शुरुवाती 24 घंटे में 13 हजार लोगों ने Cockroach Janta Party को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया था। इसके बाद यह आंकड़ा आंधी की तरह आगे बढ़ा और 3 दिनों में ही CJP को करीब 3 मिलियन लोगों ने इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया। वहीं यह आंकड़ा यहीं थम नहीं रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा लगातार इतनी तेजी लोगों के बीच बढ़ रही है की अब तक इंस्टाग्राम पर CJP के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। अभी यह आंकड़ा और कहां जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा.

कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके

आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को पुणे निवासी अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) ने बनाया है। आइये जानते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके कौन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुणे से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है और बाद में वह बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए अमेरिका चले गए। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट भी हैं।

Who Is Abhijeet Dipke

AAP से CJP के अभिजीत दीपके का क्या कनेक्शन?

Cockroach Janta Party के फाउंडर अभिजीत दीपके का आम आदमी पार्टी (AAP) से कनेक्शन क्यों जोड़ा जा रहा है? दरअसल कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत दीपके 2020-22 के दौरान अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली Aam Aadmi Party की सोशल मीडिया टीम से जुड़े रहे और चुनाव में मीम-बेस्ड डिजिटल कैंपेन पर काम किया। बताया जाता है कि साल 2020 में जब AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता था, तब दीपके ही AAP डिजिटल चुनावी कैंपेनिंग का काम देख रहे थे। हालांकि, वह बाद में आम आदमी पार्टी से अलग हो गए और देश के बाहर चले गए थे।

Cockroach Janta Party

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

ऑनलाइन शुरू की गई यह पार्टी अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म और वेबसाइट पर खुद को ‘बेरोजगार युवाओं की आवाज़’ बताती है। पार्टी की प्रोफ़ाइल बायो में लिखा गया है, 'युवाओं की, युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए पार्टी'। इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी का नारा है 'धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक, आलसी'। कॉकरोच जनता पार्टी का मेन फोकस देश में बेरोजगारी, देश के राजनीतिक और प्रशासनिक सिस्टम से नाराज़गी और युवाओं की निराशा को मीम और व्यंग्य के जरिए सामने लाना है। मतलब पार्टी पूरी तरह डीप पॉलिटिक्स पर आधारित नहीं है, बल्कि ऑनलाइन सटायर के तौर पर इंटरनेट पर राजनीति, सिस्टम और नेताओं से सवाल खड़े करना है और उन्हें आईना दिखाना है।

Cockroach Janta Party

पार्टी की मेंबरशिप के लिए नियम भी अजीब

कॉकरोच जनता पार्टी की मेंबरशिप के लिए अजीब नियम भी सामने आए हैं। CJP का सदस्य बनने के लिए व्यक्ति का 'बेरोजगार, हर वक्त ऑनलाइन रहने वाला, पेशेवर रूप से भड़ास निकालने वाला और आलसी' होना जरूरी है। इस हास्य-व्यंग्य के बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने युवाओं की बेरोजगारी, परीक्षा के पेपर लीक विवाद, व्यवस्थागत पारदर्शिता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे गंभीर मुद्दे भी उठाए हैं। पार्टी ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही एक जेन Z वर्चुअल सम्मेलन आयोजित करेगी।

Cockroach Janta Party

कॉकरोच जनता पार्टी के 5 मुख्य एजेंडे

कॉकरोच जनता पार्टी ने शुरुवाती तौर से 5 पॉइंट के अपने मुख्य एजेंडे भी सामने रखे हैं। ऑनलाइन प्रकाशित कॉकरोच जनता पार्टी के इन 5 पॉइंट्स में देश के मुख्य न्यायाधीश के लिए सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले सभी राजनीतिक पदों पर प्रतिबंध, प्रत्येक वैलिड वोट के अधिकार की सुरक्षा, महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, मीडिया की स्वतंत्रता और दलबदलू राजनेताओं पर 20 साल के प्रतिबंध की मांग की गई है। इसके अलावा यहां भी एक नारा दिया गया कि, नई राजनीति, मजबूत लोकतन्त्र, बेहतर भारत। इसके साथ लोगों को इस मूवमेंट के साथ जुडने को कहा गया है ताकि बदलाव लाया जा सके।

Cockroach Janta Party

कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव चिन्ह भी जारी किया

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना आधिकारिक चुनाव चिन्ह भी जारी कर दिया है। CJP का चुनाव चिन्ह मोबाइल फोन है जिसकी स्क्रीन पर एक कॉकरोच बना हुआ है। यानि कॉकरोच जनता पार्टी देश में चुनाव लड़ने को भी तैयार दिख रही है। हालांकि, यह पार्टी भारत निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड नहीं है। अभी यह सिर्फ इंटरनेट पर ऑनलाइन ही रजिस्टर्ड है और लोगों के बीच तेजी से फैल रही है। इस पार्टी की देश में ज़ोरों से चर्चा है। खासकर युवाओं का रुझान CJP की ओर से तेजी बढ़ रहा है। वहीं कई विपक्षी नेताओं जैसे अखिलेश यादव, महुआ मोइत्रा और कीर्ति आज़ाद ने भी सोशल मीडिया पर मज़ाकिया अंदाज़ में इस पार्टी का ज़िक्र किया है।

Cockroach Janta Party