तुम दोनों को जान से मार दूंगा... बॉलीवुड में हड़कंप, देखिए किसने दी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस एक्शन में

तुम दोनों को जान से मार दूंगा... बॉलीवुड में हड़कंप, देखिए किसने दी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस एक्शन में

Vicky Kaushal and Katrina Kaif receive death threats

Vicky Kaushal and Katrina Kaif receive death threats

Bollywood News : आजकल ये धमकियों का सिलसिला बहुत चल रहा है| किसी को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है| वहीं, धमकी का माध्यम सोशल मीडिया बन रही है| और यही नहीं कि सोशल मीडिया पर धमकी सिर्फ हवा में दी जाती हो| धमकी को अंजाम भी दिया जा रहा है|

बरहाल, इस वक्त एक धमकी से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है| बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी दी गई है| विक्की कौशल ने खुद इस बारे में पुलिस थाने में जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई है| वहीं, मुंबई पुलिस ने भी विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज करते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है|

सोशल मीडिया दी जा रही धमकी...

मिली जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया है कि सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारे जाने की धमकी मिल रही है| खासकर उनकी पत्नी कैटरीना कैफ को ज्यादा परेशान किया जा रहा है| जो भी आरोपी है वह कैटरीना कैफ को लगातार परेशान किये जा रहा है|

फिलहाल, अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और कैटरीना को धमकाने वाला आरोपी कौन है? उसे इनसे क्या दुश्मनी है... वह ऐसा क्यों कर रहा है? मुंबई पुलिस ने अबजब जांच शुरू कर दी है तो जल्द ही सब सामने आ जाएगा|

दिसंबर 2021 में हुई थी दोनों की शादी...

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने साल 2021 में अचानक से साथ शादी करने का ऐलान किया था| इसके बाद 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के एक शानदार रिज़ॉर्ट में दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी|