Uttarkashi Avalanche News: उत्तराखंड में बर्फीले तूफान की तबाही, उत्तरकाशी में पहाड़ पर थे 29 लोग, रेस्क्यू टीमें बचाव अभियान में लगीं

उत्तराखंड में बर्फीले तूफान की तबाही: उत्तरकाशी में पहाड़ पर थे 29 लोग, अब सेना सहित तमाम रेस्क्यू टीमें बचाव अभियान में लगीं, वायुसेना को भी भेजा गया

Uttarkashi Avalanche News

Uttarkashi Avalanche News

Uttarkashi Avalanche News : उत्तराखंड में एक बार फिर बर्फीले तूफान की तबाही दिखी है| अब उत्तरकाशी में हिमस्खलन (Avalanche In Uttarkashi) से बर्फीला तूफान आया है| बताया जाता है कि, यहां द्रौपदी डांडा-2 पर्वत शिखर पर अचानक से हिमस्खलन हुआ और जिसके बाद फिर बर्फ का भीषण गुबार उठ गया| वहीं, जिस वक्त यह घटना घटी उस दौरान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (उत्तरकाशी) के 29 पर्वतारोहियों (Mountaineer) का एक समूह डांडा-2 पर्वत शिखर पर मौजूद था| जो कि चपेट में आ गया| अब सेना सहित तमाम रेस्क्यू टीमें इन 29 पर्वतारोहियों के बचाव अभियान में लगी हैं| वायुसेना को भी मौके पर भेजा गया है| वायुसेना के हेलीकॉप्टर खोजबीन कर रहे हैं|

8 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाले जाने की खबर

वहीं जानकारी मिल रही है कि, अबतक काफी जद्दोजहद के बाद 29 पर्वतारोहियों में से 8 पर्वतारोहियों को सुरक्षित बचा लिया गया है| लेकिन अभी बाकी 21 पर्वतारोहियों की तलाश जारी है| उन्हें बचाने की पूरी कोशिश हो रही है| इसके आलावा हिमस्खलन की इस घटना में कुछ मौतें हो जाने की बात भी कही जा रही है लेकिन अभी मौतों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है| हालांकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पूरी घटना पर दुःख जताते हुए कहा है- ''उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन के कारण कई जानमाल के नुकसान से दुखी हूं, अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

सीएम पुष्कर धामी ने मांगी सेना की मदद

आपको बतादें कि, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने इस घटना के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

धामी ने आगे बताया कि, उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर रक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है। सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

यह पढ़ें- केदारनाथ में 'बर्फीला बवंडर': अचानक टूटा बर्फ का पहाड़, VIDEO में देखिए रूह कंपा देने वाला खौफनाक मंजर