Kedarnath Avalanche Video: केदारनाथ में 'बर्फीला बवंडर', अचानक टूटा बर्फ का पहाड़, VIDEO

केदारनाथ में 'बर्फीला बवंडर': अचानक टूटा बर्फ का पहाड़, VIDEO में देखिए रूह कंपा देने वाला खौफनाक मंजर

Kedarnath Avalanche Video

Kedarnath Avalanche Video

Kedarnath Avalanche Video : उत्तराखंड में शनिवार सुबह 'बर्फीला बवंडर' देख लोगों में दहशत फैल गई| दरअसल, यहां केदारनाथ धाम के पास देखते ही देखते अचानक एक बर्फ का पहाड़ खिसक (हिमस्खलन) गया| जिसके बाद बर्फ के टूटे पहाड़ का बवंडर नीचे की तरफ आने लगा| इधर, आस-पास मौजूद जिन भी स्थानीय और यात्री लोगों ने इस खौफनाक मंजर (Kedarnath Avalanche) को देखा| उनकी रूह कांप गई| उनमें हड़कंप मच गया| हालांकि, स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में रही|

किसी नुकसान की खबर नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक, यह 'बर्फीला बवंडर' था तो खौफनाक लेकिन इसके चलते किसी नुकसान की खबर नहीं है| इस पूरी घटना में न ही कोई चपेट में आया है और न ही कोई भी हताहत हुआ है| इसके साथ ही केदारनाथ धाम भी पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है| श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि आज सुबह हुए हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है|

देखें वीडियो

केदारनाथ जल प्रलय याद है

आपकोयाद है कि किस तरह से साल 2013 में 16-17 जून की रात को बादल फटने की वजह से केदारनाथ में जल प्रलय हुई थी| इस जल प्रलय में तमाम पहाड़ भी टूटे थे| जिन्होंने पानी के साथ बहकर भारी तबाही मचाई थी| केदारनाथ जल प्रलय में पानी और बड़े-बड़े पत्थरों की चपेट में आकर कई लोग मारे गए थे| यह जल प्रलय ऐसी थी कि मकान और वाहन कागज़ की तरह पानी में बहते नजर आ रहे थे|