Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड से लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो; नीचे सड़क पर गुजर रहे थे लोग, अचानक भरभराकर गिरा पहाड़

उत्तराखंड से लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो; नीचे सड़क पर गुजर रहे थे लोग, अचानक भरभराकर गिरा पहाड़, देखें मौके का पूरा मंजर

Uttarakhand Landslide Today Video Heavy Rain Alert

Uttarakhand Landslide Today Video Heavy Rain Alert

Uttarakhand Landslide Video: उत्तराखंड में मानसून आने के बाद मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में जहां बादल फटने और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ लैंडस्लाइड से लोगों की जान आफत में आ रखी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार पहाड़ दरकते हुए देखे जा रहे हैं। पहाड़ो के गिरने से हादसों की स्थिति पैदा हो रही है। सड़कों से सटे पहाड़ जब टूटते हैं तो आकर रास्तों पर ही गिरते हैं। वहीं अब उत्तराखंड से लैंडस्लाइड का एक ताजा वीडियो सामने आया है। जो कि खौफनाक है।

 

अचानक भरभराकर गिरा पहाड़

लैंडस्लाइड का यह वीडियो मुनस्यारी में चीन सीमा से लगे लीलम का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि, बारिश थमने के बाद यहां लैंडस्लाइड की घटना हुई और पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। जिस समय पहाड़ टूटा, उस बीच नीचे सड़क पर से लोग का आवागमन हो रहा था। पहाड़ के गिरते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना की चपेट में कोई नहीं आया। न ही किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ। लोग बाल बाल बच गए।

हालांकि बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद तीन गांवों को जोड़ने वाली लीलम-पातों सड़क पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम सड़क खोलने में जुटी हुई है ताकि उक्त मार्ग पर यातायात को जल्द से जल्द सुचारु किया जा सके। लोगों से भी सावधानी बरतने को कहा गया है। नीचे लैंडस्लाइड का वीडियो देखा जा सकता है।

 

उत्तराखंड में बढ़ती जा रहीं लैंडस्लाइड की घटनाएं

बहराल उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। पिछले साल भी इन दिनों उत्तराखंड से लैंडस्लाइड की कई घटनाएं सामने आती थीं। उत्तराखंड में इस प्रकार की स्थिति लगातार चिंताजनक और खतरनाक है। हमें इस ओर चेतना होगा और प्रकृति के अनुकूल कदम उठाने होंगे।

हमें यह देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पहाड़ों के साथ क्या कर रहे हैं। पहाड़ों के कटाव पर सड़कें, हाईवे बनाने और विकास लिए पहाड़ों पर बढ़ती मशीनरी गतिविधियां हमें विनाश तक ले जा सकती हैं। वहीं लैंडस्लाइड की घटनाओं के और भी कई कारण हो सकते हैं। जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।