यूपी में IPS अफसरों के तबादले; DIG कानपुर रेंज को बदला गया, 5 DIG की पोस्टिंग में बदलाव, पुलिस महकमे में हलचल तेज
UP 6 IPS Officers Transfers List Bureaucracy Breaking News
UP IPS Transfers List: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) में शुक्रवार (5 जून) को बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 6 IPS अफसरों को नई नियुक्ति दी है। इस कड़ी में 1 प्रतीक्षारत IG के अलावा 5 DIG की पोस्टिंग बदली गई है। कानपुर, देवीपाटन और मिर्जापुर रेंज को नए डीआईजी मिले हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, 2012 बैच के आईपीएस यमुना प्रसाद को कानपुर रेंज का नया DIG लगाया गया है। अभी आईपीएस हरीश चंदर के पास ये चार्ज था. इसी तरह महिला आईपीएस अफसर पूनम को मिर्जापुर रेंज और अशोक कुमार को देवीपाटन रेंज का DIG नियुक्त किया गया है। नई तैनातियों को लेकर यूपी पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
यहां देखें आदेश

यह भी पढ़ें-