रोहिणी में निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिरी, एक व्यक्ति की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

रोहिणी में निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिरी, एक व्यक्ति की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

1000031949

Under-construction building collapses in Rohini

बाहरी दिल्ली। Under-construction building collapses in Rohini, राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर सेक्टर-16 स्थित पॉकेट जी-5 एमसीडी स्कूल के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक जमींदोज हो गई। हादसे में एक की मौत की खबर है। वह राहगीर बताया जा रहा है। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है और आसपास अफरातफरी का माहौल है।

दमकल विभाग के अनुसार शाम करीब 4.20 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना इस बारे में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव का काम जारी है।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 17.23.52

पुलिस ने कई लोगों के दबे होने की बात कही

पुलिस का कहना है कि इमारत में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना मिली है और इसके बाद रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है। फिलहाल फिलहाल हताहत होने वालों की संख्या ज्ञात नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 17.28.57 (1)

बताया जाता है कि बारिश की वजह से यह हादसा हुआ और यहां पर तीन मंजिला इमारत बनाने का काम चल रहा था। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने एहतियातन 50 मीटर के दायरे में मौजूद घरों को खाली करा लिया है।

 5 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका

दमकल विभाग के अनुसार मलवे से दो लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कुछ लोग और फंसे हो सकते हैं। इनकी संख्या 5 से 10 हो बताई जाती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बहरहाल प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत और बचाव कार्य जारी है।