Under-14 Minerva Team Triumphs

अंडर-14 टीम ने अंडर-17 टूर्नामेंट में दिखाया दम, मिनर्वा बनी चैंपियन

pp

Under-14 Minerva Team Triumphs

मिनर्वा अकादमी एफसी के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विवेक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रॉयल 6-ए-साइड फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। फाइनल में मिनर्वा ने चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी (सीएफए) को 2-1 से हराया।
खास बात यह रही कि मिनर्वा ने अंडर-17 प्रतियोगिता में अपनी अंडर-14 टीम उतारी और पूरे टूर्नामेंट में उम्र में बड़े खिलाड़ियों को चुनौती देते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम ने अभियान की शुरुआत रॉयल फीनिक्स पर 6-1 की बड़ी जीत से की। इसके बाद सेमीफाइनल में फीनिक्स कैसल को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
खिताबी मुकाबले में लेटगौहाओ किपगेन ने पहला गोल कर मिनर्वा को बढ़त दिलाई। सीएफए ने बराबरी कर ली, लेकिन इसके बाद लेटगोवाल किपगेन ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास से निर्णायक गोल दागकर टीम को 2-1 से जीत दिला दी। उल्लेखनीय है कि लेटगौहाओ किपगेन 2025 के सुब्रतो कप में बेस्ट प्लेयर रह चुके हैं।
इस जीत के साथ मिनर्वा अकादमी एफसी ने अपनी उपलब्धियों में एक और ट्रॉफी जोड़ ली और साबित किया कि उसके युवा खिलाड़ी बड़े आयु वर्ग के मुकाबलों में भी सफलता हासिल करने का दम रखते हैं।