Tri Colour Dress Style For Youth on Independence Day

Independence Day Dress: तिरंगे के रंग में रंगे सब! आजादी का जश्‍न मनाने के लिए आप भी पहन सकते है ये बेस्‍ट 5 पोशाक

Tri Colour Dress Style For Youth on Independence Day

Tri Colour Dress Style For Youth on Independence Day

Independence Day Dress: भारत देश में आज़ादी का दिन (स्वतंत्रता दिवस) बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। पुरे देश में इसकी तैयारियों जोरों-शोरों से चल रही है। सभी इस दिन घरो में तिरंगे फहराते है और परेड आदि देखने जाते है। वहीं स्कूल और कॉलेज में छात्र भी स्वतंत्रता दिवस बहुत अच्छे से मनाते है। ऐसे में युवाओं में इस दिन पर खास ड्रेस पहनने को लेकर खासा उत्‍साह देखने को मिलता है और वे हर तरह से आज के दिन परफेक्‍ट दिखना चाहता हैं। लड़के और लड़कियां दोनों के लिए ऑफिस या कॉलेज में कुर्ता धोती या पजामा व् सूट आदि पहनना खास मौकों पर ही हो पाता है। ऐसे में स्‍वतंत्रता दिवस एक ऐसा स्‍पेशल डे है, जब अपने पंसद के एथनिक लुक्‍स क्रिएट कर दफ्तर आदि जा पाते हैं। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि स्वतंत्रता दिवस के दिन पर तिरंगा लुक्‍स कैसे क्रिएट कर सकते है।

स्‍वतंत्रता दिवस पर पुरुषों के लिए परफेक्‍ट देसी लुक्‍स
1. ट्राई करें धोती और कुर्ता
आमतौर पर युवाओं को पारंपरिक धोती कुर्ता पहनने का मौका नहीं मिलता, इसलिए अगर आप स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर इस ट्रेडिशनल अटायर को ट्राई करें तो आपके दोस्‍त और फैमिली वाले भी काफी एक्‍साइटेड होंगे। इसलिए आप रंग बिरंगी धोती के साथ कॉन्‍ट्रास्‍ट कलर का कुर्ता ट्राई करें। आप चाहें तो इसके साथ ब्‍लैक बूट भी ट्राई कर सकते हैं और अपने लुक के साथ एक्‍सपेरिमेंट कर सकते हैं।

Pin on India Independence Day

2. नेहरू कॉलर जैकेट
अगर आप धोती कुर्ता नहीं सम्‍हाल पाते हैं या आपके पास नहीं है तो आप अपने फॉर्मल ड्रेस के साथ नेहरू कॉलर या चाइनीज कॉलर वाले हाफ जैकेट को मैच करें। यकीन मानिए, ये जितना शानदार कुर्ते के साथ लगता है, आपके शर्ट के साथ भी ये काफी अच्‍छा जाएगा। आप कॉटन या लिनिन का कंफर्टेबल जैकट ट्राई करें।

Buy Men Print Green Party Nehru Jacket Online - 753097 | Allen Solly

3. तिरंगा एक्सेसरीज लगाएं
इस दिन पर खास दिखने के लिए जिस तरह महिलाएं तिरंगा चूडि़यां, दुपट्टे आदि स्‍टाइल करती हैं उस तरह आप अपने किसी भी ड्रेस के साथ तिरंगा कफ लिंक, लेबल पिन, बैंड आदि का इस्तेमाल करें। आप इसे शर्ट या कुर्ता दोनों के साथ लगा सकते हैं।

26 जनवरी पर दिखना चाहती है सबसे अलग तो ट्राई करें यह तिरंगे फैशन टिप्स |  Hari Bhoomi

4. देसी कुर्ता पजामा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिल्क, कॉटन या खादी के कुर्ते का एक अलग ही रुतबा होता है।आप अपने लुक को देसी बनाने के लिए जोधपुरी पैन्ट्स ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको जींस कंफर्टेबल लगता है तो आप डेनिम जींस भी कैरी कर सकते हैं। आप पटियाला सलवार के साथ पटियाला कुर्ता भी ट्राई कर सकते हैं।

5. ट्रेडिशन जूतियां
हमारे देश में कोल्‍हापुरी या मोजड़ी ही नहीं, पुरुषों के लिए कई तरह की ट्रेडिशनल जूतियां पाई जाती हैं जो बड़ी आसानी से हैंडलूम मार्केट में आपको मिल जाएंगी। ये आपके लुक को कंप्‍लीट बनाने का काम करेंगी। तो चलिए, इस स्‍वतंत्रता दिवस देशभक्ति के रंग में डूबने के लिए तैयार हो जाएं।

Get The Best Independence Day Outfit Ideas - PaisaWapas Blog