Top 10 Richest CMs of India: देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? किसके पास कितने करोड़ की संपत्ति, ये देखिए

देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? किसके पास कितने करोड़ की संपत्ति, करोड़पति की लिस्ट में सिर्फ एक है लखपति, ये देखिए

Top 10 Richest CMs of India News Story

Top 10 Richest CMs of India Check List Latest

Top 10 Richest CMs of India News Story: बड़ी-बड़ी हस्तियों के बारे में जानने के लिए हम काफी उत्सुक रहते हैं। उनके पास कितनी संपत्ति है... वह कितने अमीर हैं? हमें यह सब जानना होता है। तो चलिए आज यह जानते हैं कि, देश के किस राज्य का मुख्यमंत्री कितना अमीर है। इस बीच हम देश के  सबसे अमीर मुख्यमंत्री को भी जानेंगे और साथ ही हमें यह भी पता चलेगा कि देश का सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन है? यानि कौन से मुख्यमंत्री के पास सबसे कम संपत्ति है?

दरअसल, रिपोर्ट के अनुसार देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं। इस प्रकार करोड़पति की लिस्ट में सिर्फ एक मुख्यमंत्री लखपति है। बतादें कि, देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री की कैटेगेरी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पहले नंबर पर हैं। रेड्डी ने 510 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है। वहीं जगन मोहन रेड्डी के बाद 163 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं। जबकि तीसरे नंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का नाम है। नवीन पटनायक ने 63 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित कर रखी है।

इस प्रकार देश के तीन मुख्यमंत्री ही ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 50 करोड़ से ऊपर है। जबकि दो मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 30 करोड़ से ऊपर है। वहीं दो अन्य मुख्यमंत्रियों की संपत्ति 20 करोड़ से ऊपर है। जबकि 4 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 10 करोड़ से ऊपर और 20 करोड़ के अंदर है। वहीं 13 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 10 करोड़ के अंदर और 3 करोड़ से ऊपर है। इसके साथ ही पांच मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 2 करोड़ के अंदर है। वहीं 1 मुख्यमंत्री की संपत्ति 20 लाख से भी कम है।

दरअसल,  सबसे कम संपत्ति घोषित करने वालों में पहले स्थान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। इसके बाद सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (1 करोड़ रुपये) हैं। पिनराई विजयन के बाद हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (1 करोड़ 27 लाख), मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह  (1 करोड़ 47 लाख), यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (1 करोड़ 54 लाख), पंजाब के सीएम भगवंत मान (1 करोड़ 97 लाख) का नाम है।

पूरी लिस्ट यहां देखिए

मुख्यमंत्री

राज्य

घोषित संपत्ति

जगन मोहन रेड्डी

आंध्र प्रदेश

510.38 करोड़ रुपये

पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश

163.50 करोड़ रुपये

नवीन पटनायक

ओडिशा

63.87 करोड़ रुपये

नेफ्यू रियो

नगालैंड

46.95 करोड़ रुपये

एन रंगास्वामी

पुडुचेरी

38.39 करोड़ रुपये

के चंद्रशेखर राव

तेलंगाना

23.55 करोड़ रुपये

भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़

23.05 करोड़ रुपये

हिमंत बिस्वा सरमा

असम

17.27 करोड़ रुपये

मेघालय

कोनराड संगमा

14.06 करोड़ रुपये

माणिक साहा

त्रिपुरा

13.90 करोड़ रुपये

एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र

11.56 करोड़ रुपये

प्रमोद सावंत

गोवा

9.37 करोड़ रुपये

बसवराज बोम्मई

कर्नाटक

8.92 करोड़ रुपये

एमके स्टालिन

तमिलनाडु

8.88 करोड़ रुपये

हेमंत सोरेन

झारखंड

8.51 करोड़ रुपये

भूपेंद्र पटेल

गुजरात

8.22 करोड़ रुपये

सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश

7.81 करोड़ रुपये

शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश

7.66 करोड़ रुपये

अशोक गहलोत

राजस्थान

6.53 करोड़ रुपये

पुष्कर धामी

उत्तराखंड

4.64 करोड़ रुपये

प्रेम सिंह तमांग

सिक्किम

3.89 करोड़ रुपये

जोरमथंगा

मिजोरम

3.84 करोड़ रुपये

अरविंद केजरीवाल

दिल्ली

3.44 करोड़ रुपये

नीतीश कुमार

बिहार

3.09 करोड़ रुपये

भगवंत मान

पंजाब

1.97 करोड़ रुपये

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश

1.54 करोड़ रुपये

एन बीरेन सिंह

मणिपुर

1.47 करोड़ रुपये

मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा

1.27 करोड़ रुपये

पिनराई विजयन

केरल

1.18 करोड़ रुपये

ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल

15 लाख रुपये

 

 

यह भी पढ़ें- UP में बड़ा एनकाउंटर; पुलिस की स्पेशल फोर्स ने बाहुबली माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को मार गिराया, एक और भी मारा गया