Toll Plaza Employee Deadly Attack With Car| टोल बैरियर तोड़कर भाग रहा था कार चालक, कर्मी ने रोका तो उसे रौंदने लगा

टोल प्लाजा से डराने वाला VIDEO; बैरियर तोड़कर भाग रहा था कार चालक, कर्मी ने रोकने के लिए पीछा किया तो उसे रौंदने पर हो गया उतारू

 Toll Plaza Employee Deadly Attack With Car

Toll Plaza Employee Deadly Attack With Car

Toll Employee Deadly Attack With Car: देश के भिन्न-भिन्न टोल प्लाजों से अक्सर गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं को देखकर ऐसा लगता है कि मानो जैसे लोगों में कोई डर ही न हो। वहीं अब ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। जहां एक टोल प्लाजा पर एक कर्मी के ऊपर कार चढ़ा दी गई। उसे रौंदकर जान से मारने का भरसक प्रयास किया गया। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो डराने वाला है। लोग वीडियो को देखकर हैरान है कि आखिर कोई ऐसे कैसे कर सकता है? फिलहाल यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद-पिलखवा के नजदीक की बताई जा रही है। घटना के बाद टोल कर्मी की हालत क्या है? इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।

टोल बैरियर तोड़ आगे निकला तो कर्मी ने रोका

बताया जा रहा है कि, कार चालक टोल बैरियर तोड़कर आगे भाग निकला। जहां इस दौरान उक्त कर्मी ने कार रोकने की कोशिश लेकिन कार चालक भागने में कामयाब रहा। जिसके बाद कर्मी वापिस टोल की तरफ लौटने लगा। मगर इतने में वो कार चालक लौट आया और तेज स्पीड में आते हुए टोल कर्मी पर कार चढ़ा दी। कार की टक्कर से कर्मी सड़क पर गिरा और इसके बाद कार चालक उसे रौंदने के प्रयास में सड़क पर रगड़ता हुआ आगे ले गया। आगे क्या हुआ? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

सामने आए वीडियो में क्या दिखता है?

टोल प्लाज़ा की इस घटना का जो वीडियो सामने आया है। उसमें देखा जा सकता है कि, टोल की अलग-अलग लेन से गाड़ियां निकला रही हैं। इस बीच एक लेन से एक मिनी ट्रक गुजरता है। इसी ट्रक के पीछे यह कार लगी होती है जो कि टोल बैरियर तोड़कर आगे निकल आती है। कार निकलते ही तुरंत टोल कर्मी पीछे से भागकर आता है और कार को रोकता है लेकिन कार नहीं रुकती। चालक कार भगा ले जाता है और थोड़ी ही देर में वापिस मुड़कर फिर आता है और राउंड काटते हुए टोल कर्मी को आकर रौंदने लगता है।

वीडियो देखिए


पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कार सवार एक महिला ने टोल प्लाज़ा पर जमकर गुंडागर्दी की थी। दबंग महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक महिलाकर्मी से बदसलूकी की। सबके सामने उसे बेइज्जत किया। दबंग आरोपी महिला ने महिला कर्मी से पहले तो दादगीरी के साथ तीखे लहजे में बात की और इसके बाद बातों-बातों में उसने महिला कर्मी के बालों का जूड़ा दबोच लिया और उसे हिलाने लगी। वहीं इस बीच दबंग महिला ने अपने दूसरे हाथ से महिला कर्मी का जबड़ा भी कसके दबोचा। आरोपी महिला काफी देर तक महिला कर्मी का जबड़ा दबाए रही और इसके बाद उसे छोड़ते हुए कुर्सी से नीचे पटक दिया। इस पूरी घटना में महिला टोल कर्मी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह दबंग महिला की गुंडई को चुपचाप सहती रही। शायद इसलिए कि कैमरा सब कैद कर रहा था।

पूरी खबर-