The road will be built within a year

Himachal : एक वर्ष के भीतर बनेगी तलमेहड़ा बंगाणा तेही राजपुरा सडक़ : भुटटो

MLA-Devender-Bhutto

Talmehda Bangana Tehi Rajpura road will be built within a year

The road will be built within a year : बंगाणा। उपमण्डल बंगाणा के राजकीय मिडल स्कूल डीहर में कुटलैहड़ के बिधायक देवेंद्र कुमार भुटटो (MLA Devendra Kumar Bhutto) एवं चिन्तपूर्णी के बिधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने 20 लाख से बनने बाले स्कूल में तीन कमरे शौचालय एवं रसोई घर का भूमि पूजन किया। इससे पहले बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो (MLA Devendra Kumar Bhutto) का तलमेहड़ा बाजार में जीत के बाद पहली बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। और बैंड बाजो एबम फूल मालाओं से भव्य बैलकम करके डीहर स्कूल तक ले जाया गया। ज्ञात रहे डीहर स्कूल कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हिस्सा है। लेकिन उपमंडलीय क्षेत्र बंगाणा होने पर चिन्तपूर्णी के बिधायक सुदर्शन सिंह बबलू को भी निमंत्रण दिया गया था। और बिधायक बबलू भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

विधायक भुट्टो ने चिन्तपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का कुटलैहड़ आगमन पर आभार जताया

विधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो (MLA Devendra Kumar Bhutto) ने चिन्तपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू (MLA Sudarshan Singh Bablu) का कुटलैहड़ आगमन पर आभार प्रकट किया। बही 20 लाख से बनने बाले स्कूली भवन का बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ओर बिधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भूमि पूजन किया। भुटटो ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि तलमेहड़ा डीहर वासियों के लिए राज्य सरकार द्वारा पहला काम तेही बिजली घर से जो सडक़ राजपुरा होकर तलमेहड़ा आएगी। उसका काम हम बहुत जल्द शुरू करने बाले है। ओर डीहर बासियो से हम वादा भी करते है। कि एक बर्ष वाद हम डीहर में वाया राजपुरा सडक़ से होकर आएंगे। भुटटो ने कहा कि इस सडक़ की पैमाइश करवा दी गई है। और मात्र 18 सौ मीटर का एक हिस्सा है। जिसे तुरंत बनाकर दोनों तरफ मिला दिया जाएगा। 

60 करोड़ की पेयजल योजना की डीपीआर भी हुई तैयार 

भुटटो ने कहा कि कुटलैहड़ में पानी की समस्या को सदा के लिए दूर करने के लिए 60 करोड़ की पेयजल योजना की डीपीआर भी तैयार की जा चुकी है। और बहुत जल्दी शिलान्यास भी होगा। भुटटो ने कहा कि हमने बिधायक भत्ते से 50 लड़कियों को कॉलेज में दाखिले के लिए 5 हजार की आर्थिक सहायता भी देना शुरू कर दी है। और जो बच्चे आर्थिकी से नीचे बाले परिवारों के हैं। उन्हें पढ़ाई के लिए मेरी ओर से हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी। और कोई भी कुटलैहड़ का छात्र पैसे की आर्थिकी तंगी के कारण पढ़ाई से बन्छित नहीं रहेगा। भुटटो ने कहा कि चुनाबो में किया गया हर वादा पूरा करूंगा। ओर जनता के सुख दुख में सदा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर ततपर रहूंगा। इस मौके पर धौमेश्वर मन्दिर के चेयरमैन एबम कॉपरेटिव सोसाइटी के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, स्थानीय प्रधान , उपप्रधान रघुबीर सिंह, किशोरी लाल ठाकुर, अमन शर्मा, रमेश चंद के अलाबा स्कूल स्टाफ प्रशाशनिक अधिकारी कर्मचारी एबम गणमान्य लोग मौजूद थे। 

हर जन समस्या का मौके पर होगा समाधान

विधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो (MLA Devendra Kumar Bhutto) ने तलमेहड़ा में जनता की जन समस्याओं को भी सुना। और उनका मौके ओर समाधान भी किया। भुट्टो ने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार यानी आम जनता की सरकार है। ओर जनता को अपनी समस्याओं को लेकर अब कार्यलयों के चक्र नहीं काटने पड़ेंगे। ओर जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान होगा। बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने बंगाणा प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारीगण जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय ततपर रहें। और जनता को अपनी समस्या को लेकर बार बार कार्यलयों के चक्र न लगाने पढ़ें। क्योंकि कुटलैहड़ की जनता मेरे लिए देव तुल्य है। और इसकी समस्याओं को घर द्वार समाधान करवाना मेरी प्राथमिकताओं में शुमार है। 

ये भी पढ़ें ...

हिमाचल में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल; कई IAS और HAS अफसरों की पोस्टिंग बदली, देखें आदेश कॉपी

ये भी पढ़ें ...

हिमाचल में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल; कई IAS और HAS अफसरों की पोस्टिंग बदली, देखें आदेश कॉपी