BIG NEWS ; कांवड़ यात्रा 2026: मेरठ में डीजे संचालन के लिए सख्त नियम, 10 फीट ऊंचाई तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

BIG NEWS ; कांवड़ यात्रा 2026: मेरठ में डीजे संचालन के लिए सख्त नियम, 10 फीट ऊंचाई तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

trict rules for DJ operations in Meerut

Strict rules for DJ operations in Meerut

मेरठ। Kanwar Yatra 2026 : 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। पुलिस लाइन में 250 डीजे (म्यूजिक सिस्टम) संचालकों की मीटिंग की गई।

d6

म्यूजिक सिस्टम संचालकों की बैठक में मंचासीन एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण,एडीएम सिटी l जागरण 

एसपी सिटी विनायक भाेसले ने स्पष्ट कर दिया कि विद्युत लाइन में म्यूजिक सिस्टम टकराने से दो साल पहले राली चौहान में छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी। ऐसे में डीजे का मानक के अनुसार ही संचालन करना होगा।

इस तरह की घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार डीजे की ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट से अधिक होने पर कार्रवाई होगी। गतवर्ष ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 14 फीट थी। यानि इस वर्ष दो फीट कम कर दी गई है। मानको का पालन नहीं करने वाले डीजे मालिक, संचालक और कर्मचारियों पर मुकदमा किया जाएगा।

d2

कांवड़ यात्रा को लेकर डीजे संचालकों की बैठक

कांवड़ यात्रा को लेकर सोमवार को पुलिस लाइन में 250 डीजे संचालकों की बैठक की गई। एसपी सिटी विनायक भोसले, एसपी देहात अभिजीत कुमार, एडीएम सिटी ब्रिजेश सिंह ने सभी म्यूजिक सिस्टम संचालकों को चेता दिया। आदेश दिया कि म्यूजिक सिस्टम की आवाज 75 डेसीबल रहेगी। साथ ही कोई भी म्यूजिक सिस्टम संचालक प्रतियोगिता नहीं करेगा। धार्मिक ही गीत बजा सकेंगे।

कोई अश्लील या धार्मिक भावना भड़काने वाला गीत नहीं बजाया जाएगा। अस्पतालों के आसपास म्यूजिक सिस्टम न खड़ा करें। ताकि एंबुलेंस को कोई परेशानी न हो सकें। सभी म्यूजिक सिस्टम संचालकों को पुलिस लाइन से 168 बीएनएस के तहत नोटिस जारी कर दिया है।

नोटिस में स्पष्ट कर दिया कि मानकों का पालन नहीं करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के बाद टीम लगाकर सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।