Haryana Chief Secretary Anurag

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को 6 महीने का सेवा विस्तार, 31 दिसंबर तक रहेंगे पद पर

des

Haryana Chief Secretary Anurag

हरियाणा सरकार से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को छह महीने का सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें बतौर मुख्य सचिव लगातार दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है।

नए आदेश के अनुसार, अनुराग रस्तोगी अब 31 दिसंबर तक हरियाणा के मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे। उनके सेवा विस्तार को लेकर आवश्यक प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

अनुराग रस्तोगी का कार्यकाल बढ़ने से राज्य के प्रशासनिक नेतृत्व में फिलहाल निरंतरता बनी रहेगी। यह लगातार दूसरा अवसर है जब उन्हें मुख्य सचिव के रूप में सेवा विस्तार दिया गया है।                                                         PunjabKesari