दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज: तेज हवाओं और बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
Weather takes a turn in Delhi-NCR
नई दिल्ली। Weather takes a turn in Delhi-NCR, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आज मंगलवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और धूल भरी हवाएं चल रही हैं।
इस बीच, मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हापुड़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मध्यम तूफान (हवा की गति 40- 60 किमी प्रति घंटे) और झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।
-1782797324755.jpg)
बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत
मौसमी उतार चढ़ाव के बीच उमस भरी गर्मी लगातार दुखी कर रही है। हालांकि आज से मौसम बदला है। मौसम विभाग के अनुमान पर जाएं तो अगले सप्ताह भर बारिश होने का पूर्वानुमान है। हाल बुधवार से तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज
मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी एवं तेज धूप भी निकली रहेगी। राजधानी दिल्ली में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
'मध्यम' श्रेणी में दिल्ली की वायु गुणवत्ता
मंगलवार को सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 150 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।