BREAKING NEWS: कासगंज में प्रशिक्षण विमान हुआ क्रैश, तकनीकी खराबी के बाद खेत में गिरा एयरक्राफ्ट, महिला प्रशिक्षु पायलट घायल
Training aircraft crashes in Kasganj
कासगंज। Training aircraft crashes in Kasganj, अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी से प्रशिक्षण उड़ान पर निकला एक प्रशिक्षु विमान सोमवार शाम करीब चार बजे कासगंज पुलिस लाइन के पीछे तकनीकी खराबी आने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में विमान उड़ा रही 27 वर्षीय प्रशिक्षु महिला पायलट कायनात, पुत्री कादर खान, निवासी मुंबई, गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विमान के क्रैश होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान ने अलीगढ़ स्थित धनीपुर हवाई पट्टी से प्रशिक्षण उड़ान भरी थी और तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। विमान में दो प्रशिक्षु पायलट सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही अलीगढ़ एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।