धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर 4 जुलाई से प्रदेशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन
'Seva Saptah' (Service Week) to be organized
देहरादून। 'Seva Saptah' (Service Week) to be organized, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पांच साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन एवं समर्पण के अंतर्गत चार जुलाई से प्रदेशभर में सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान धामी सरकार द्वारा पिछले पांच साल में किए गए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री धामी, एक वर्ष के पिछले कार्यकाल को मिलाकर चार जुलाई को पांच साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं। सरकार की ओर से गत वर्ष 17 दिसंबर से राज्यभर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया था। अब इसकी अगली कड़ी यानी दूसरे चरण में चार जुलाई से सेवा सप्ताह मनाया जाएगा।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सेवा सप्ताह के दौरान जिलों में प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा नामित प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम होंगे।
प्रदेश में सेवा, सुशासन एवं समर्पण के अंतर्गत राज्यभर में चार जुलाई से मनेगा सेवा सप्ताह
- सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रमों की दिवसवार रूपरेखा भी तय की गई है।
- पहले दिन रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास
- दूसरे दिन नवीन पहल, कार्यक्रम व योजनाओं के क्रियान्वयन
- तीसरे दिन अवस्थापना विकास
- चौथे दिन उद्योग व एमएसएमई
- पांचवें दिन, प्राथमिक क्षेत्र
- छठवें दिन महिला, युवा व सैनिक कल्याण संबंधी कार्य और सातवें दिन स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सुधार से संबंधित अभिनव पहल से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
इस दौरान सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों, कार्यों व योजनाओं से संबंधित साहित्य वितरण के साथ ही जिला स्तर पर प्रमुख उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
जनसेवा शिविर भी लगेंगे
सेवा सप्ताह के दौरान जिलों में जनसेवा शिविर भी लगेंगे। इसके तहत जिलों में चिकित्सा शिविर, दिव्यांगजनों के लिए शिविर व उपकरण वितरण, महिलाओं व बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर, जिला मुख्यालयों में मैराथन व खेलकूद प्रतियोगिताएं, चार जुलाई को सांस्कृतिक संध्या के आयोजन होंगे। कल्याणकारी योजनाओं के दृष्टिगत विभिन्न विभाग स्टॉ
ल लगाएंगे, जिनमें लाभार्थियों के लिए आवेदन व पंजीकरण की व्यवस्था होगी।
कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास समेत अन्य विभाग भी अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे। राजस्व विभाग की ओर से लंबित वादों के दृष्टिगत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।