Train Woman Video: ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी युवती से शख्स ने किए सेक्सुअल इशारे; ट्रैक पर खड़े होकर अश्लील हरकत करता रहा

ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी युवती से शख्स ने किए सेक्सुअल इशारे; ट्रैक पर खड़े होकर अश्लील हरकत करता रहा, VIDEO में हुआ कैद

Man Obscene Behave With Train Woman Viral Video RPF Action

Man Obscene Behave With Train Woman Viral Video RPF Action

Train Woman Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो ट्रेन में यात्रा कर रही एक युवती का है, जिसके साथ एक शख्स ने अभद्र व्यवहार करते हुए उससे अश्लील इशारे किए. वीडियो सामने आने के बाद यह पूरा मामला अब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तक पहुंच गया है और युवती की शिकायत दर्ज कर ली गई है. रेलवे पुलिस द्वारा इस मामले की जांच-पड़ताल करते हुए एक्शन लिया जा रहा है. वहीं इस मामले ने एक बार फिर महिलाओं के प्रति घिनौनी मानसिकता को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

ट्रैक पर खड़े होकर अश्लील हरकत करता रहा शख्स

सामने आया वीडियो 13 सेकेंड का है. 13 सेकंड के इस क्लिप में देखा जा सकता है कि शख्स ट्रेन के नीचे ट्रैक पर खड़ा होकर चाय पी रहा है। इस बीच जब वो गेट पर खड़ी युवती को वीडियो बनाते हुए देखता है तो गंदे इशारे करने लगता है। इस पर युवती हंसते हुए कहती है- 'यही आएगा यही....' इसके बाद शख्स फिर और गंदे सेक्सुअल इशारे करता है। इसके बाद युवती को यह कहते हुए सुना जाता है कि 'देखो दुनिया में इन जैसे लोग भी रहते हैं...' 29 जून को शेयर किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका था, जबकि इसे करीब 6 हजार लाइक्स मिले। पोस्ट पर सैकड़ों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

रुपाली दीक्षित नाम की युवती ने वीडियो किया साझा

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर यूजर GhumakkadLaali रुपाली दीक्षित ने 29 जून को वीडियो शेयर करते हुए खुद को इस घटना का पीड़ित बताया है और कहा कि विवेक एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान कोच के दरवाजे पर खड़े होने पर एक शख्स ने उनसे अश्लील और सेक्सुअल इशारे किये. रुपाली दीक्षित के अनुसार, आरोपी 15228 SMVT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफ़र कर रहा था.

रुपाली दीक्षित एक ट्रैवलिंग कंटेंट क्रिएटर हैं, उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''मैं विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रही थी, जब मैं कोच के दरवाज़े पर खड़ी थी तो एक शख्स मेरे साथ बुरा बर्ताव कर रहा था और मुझे सेक्सुअल इशारे कर रहा था।'' रुपाली दीक्षित ने वीडियो पोस्ट करते हुए RailMadad, रेल मंत्रालय, RailwaySeva और RPF India को भी टैग किया।

शिकायत के साथ रुपाली दीक्षित ने सबूत के तौर पर वीडियो साझा किया और रेलवे से कार्रवाई की मांग की. वहीं इस पूरे मामले की जानकारी सामने आने पर रेलवे प्रबन्धन भी एक्शन मोड में दिखा. रुपाली दीक्षित की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए रेलवे सेवा की ओर से उनसे PNR/UTS नंबर और मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज के जरिए साझा करने को कहा गया. साथ ही बताया गया कि जरूरत पड़ने पर यात्री RailMadad पोर्टल या 139 हेल्पलाइन के जरिए भी शिकायत दर्ज की जा सकती है.

वहीं RailMadad ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और शिकायत संख्या एमएसएस के माध्यम से भेज दी गई है. इसके बाद RPF India ने जानकारी दी कि शिकायत RailMadad पर दर्ज कर ली गई है और शिकायत संख्या मोबाइल पर भेज दी गई है। वहीं RPF Eastern Railway ने एक्स पर जवाब देते हुए कहा कि शिकायत संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। शिकायत संख्या ER-816 जारी की गई और RPF Howrah Division से मामले की जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) देने को कहा गया। इसके जवाब में RPF Howrah Division ने भी शिकायत मिलने की पुष्टि की.

Man Obscene Behave With Train Woman Viral Video RPF Action